ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर में दुकानों के खुलने के समय को लेकर नया रोस्टर जारी, यहा देखे

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा के बाद व्यापारीयो को दुकानो के खुलने और बंद होने के समय को लेकर काफी समस्या हो रही थी । लेकिन आज गोरखपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि पूर्व की ही तरह तय रोस्टर के मुताबिक ही दुकानें खुलेंगी ।

इस नये रोस्टर मे सिर्फ इतना बदलाव किया गया है कि जिस दुकान का रोस्टर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार था । वह अब मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुलेगी।

पहले भी रविवार को लगभग सभी दुकानें बंद रहती थी इस बार भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मिठाई की दुकानें, होटल-रेस्त्रां और ट्रेवेल एजेंसी को पहले रविवार को भी खोलने की छूट थी लेकिन नए रोस्टर के तहत अब ये भी रविवार के दिन भी बंद रहेंगे।

बता दें कि शासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद व्यापारियों, व्यवसाइयों में यह भ्रम हो गया था कि अब रोस्टर खत्म कर दिया जाएगा और सभी दुकानें-प्रतिष्ठान सोमवार से शुक्रवार तक खुल सकेंगे। मगर जिला प्रशासन ने रोस्टर के मुताबिक ही दुकानें-प्रतिष्ठान खोलने की व्यवस्था को फिलहाल जारी रखने का निर्णय किया है।

देखे नए रोस्टर मे समय और दिन

  • स्टेशनरी 11 से 6 बजे, सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार
  • कृषि यंत्र-उपकरण, कीटनाशक, दवा-बीज भंडार व उवर्रक  11 से 6 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • सभी मकान निर्माण सामग्री, हार्डवेयर व फर्नीचर 08 से 04 बजे, सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार
  • आटो मोबाइल पार्ट, मोटर रिपेयर वर्कशाप 11 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • बैट्री, टायर-ट्यूब शॉप 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • चश्मा- मोबाइल शॉप व मरम्मत की दुकानें 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार  
  • इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, बतस्त्ऱन, गैस चूल्हा शॉप व मरम्मत 11 से 06 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • प्रिटिंग प्रेस 11 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार  
  • ड्राई क्लीनर्स 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • रेडीमेड गारमेंट 11 से 06 बजे, सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार
  • कपड़ा, साड़ी, कटिंग क्लॉथ शॉप 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार  
  • आभूषण (ज्वैलरी शॉप) 10 से 05 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • जूता, चप्पल, बैग 10 से 05 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • फोटो स्टूडियो, फोटो कॉपी, ऑन लाइन सेंटर 11 से 05 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • स्पोर्ट शॉप, दर्जी 11 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • श्रृंगार, बिसाथा, गिफ्ट आइटम 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार  
  • साइकिल, घड़ी 11 से 05 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • सजावट, गद्दा, हैंडलूम 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार  
  • मछली-मीट, अंडा, दूध, (होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार 
  • राशन, कोरियर, पार्सल ( होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • मिठाई की दुकान, बेकरी (होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • आईस्क्रीम (होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • सैलून- ब्यूटी पार्लर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • ट्रेवल एजेंसी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
  • खेल परिसर-स्टेडियम सुबह 6 से 10, शाम 5 से सात बजे तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार

 

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *