ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले राममय रहेगी गोरक्षनगरी, ऐसे जगमग रहेगा गोरखपुर शहर

गोरखपुर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पांच अगस्त को होगा । अयोध्या में भूमि पूजन से पहले ही गोरक्षनगरी राममय होगी । गोरखपुर के देवस्थलों व घरों में भी दीप जलेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देवालयों में अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।

RSS व उसके वैचारिक संगठनों की बैठक शुक्रवार को हुई। प्रांत संघचालक पृथ्वीराज सिंह, प्रांत कार्यवाह संजीत गुप्त, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय, बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह इसमें शामिल हुए। इस बैठक मे यह तय हुआ कि पांच अगस्त को हर घर में दीपक जलाए जाएंगे। 

सभी चौराहों व घरों को सजाया जाएगा और लोग अपने-अपने घरों में संकीर्तन करेंगे। मंदिरों को सजा कर रामधुन का उद्घोष किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करते हुए घरों पर रहकर सभी खुशी का इजहार करेंगे। 

गोरखनाथ मंदिर में होगा अखंड रामायण पाठ

गोरखनाथ मंदिर, मान सरोवर मंदिर, काली बाड़ी मंदिर और गोरखनाथ थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर को सजाया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में तीन अगस्त से ही अखंड रामायण का पाठ होगा। भव्य दीपोत्सव भी किया जाएगा।

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के अनुसार तीन से पांच अगस्त की शाम तक अखंड रामायण का पाठ होगा, साथ ही चार और पांच अगस्त की शाम दीपोत्सव होगा। जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *