• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सीएम योगी ने दिया आदेश, कोरोना अस्पतालों में हो बेहतर व्यवस्था

सीएम योगी ने दिया आदेश, कोरोना अस्पतालों में हो बेहतर व्यवस्था

CM Yogi
You Can Rate this Post 5 Star post

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी कोविड अस्पतालों मे बढ़िया चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं ।

उन्होंने कहा है कि मरीजों की संख्या के अनुसार अस्पतालों में अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की तैनाती भी की जाए । इसके साथ ही एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड्स की संख्या भी बढ़ाई जाएं ।

बता दे कि मुख्यमंत्री सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी मेडिकल काॅलेजों में कोविड चिकित्सालयों की की माॅनिटरिंग के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा एक नियंत्रक अधिकारी नामित किया जाए।

बता दे कि कानपुर नगर तथा लखनऊ में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के कार्यों में सम्बन्धित जिलाधिकारी को सहयोग के लिए  विशेष सचिव स्तर के दो-दो अधिकारी तैनात किए जाएं।

इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर तथा बहराइच में भी सम्बन्धित जिलाधिकारी को सहयोग को विशेष सचिव स्तर का एक अधिकारी तैनात किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी प्रयास जारी रखे जाएं। कोरोना वायरस से जनता को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरूक किया जाए। मास्क के अनिवार्य उपयोग, दो गज की दूरी बनाए रखने के सम्बन्ध में आमजन को लगातार जागरूक किया जाए।

Releated Posts

UP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट [Direct Link]

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2024: आज यानि 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक UP Board…

ByByPrabhat Singh Apr 20, 2024

UP BEd 2024 Application Form, Apply Online, Exam Date, Eligibility, Fee, Admit Card Download

UP B.Ed JEE 2024 Apply Online @ buJhansi.ac.in: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीयू झांसी, ने यूपी बीएड जेईई 2024 के…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2024

खसरा खतौनी उत्तर प्रदेश नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे चेक करें: Khasra Khatauni Uttar Pradesh Name Wise

Khasra Khatauni Uttar Pradesh Name Wise 2024: आपको पता है कि हर राज्य अपने भूमि संबंधित पोर्टल के…

ByByPrabhat Singh Feb 4, 2024

रामलला के दर्शन के लिए आपको भी मिल सकती है फ्री टिकट, फ्लाइट से बस तक सब पर मिल रहा भारी छुट

Ayodhya Ticket Booking: अगर आप आयोध्या का सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो अब Paytm के…

ByByPrabhat Singh Jan 30, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *