ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश मे फिर लग सकता है कम्पलीट लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने दिया सुझाव

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश मे एक बार फिर कम्पलीट लॉकडाउन (Complete Lockdown) लगया जा सकता है । प्रदेश मे तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों से नाराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को प्रदेश में कम्पलीट लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अगर प्रदेश मे 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगता है तो उससे कोई व्यक्ति भूखा नहीं मर जाएगा, लेकिन कोरोना से रोज लोग मर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि ब्रेड बटर खरीदने के लिए घर से बाहर निकलने से ज्यादा जरूरी जीवन बचाना है। लोगों को यह समझना होगा कि उन्हें इनमें से क्या चुनना है।

हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि सरकारी अमला सड़कों पर लोगों को बेवजह निकलने, बाज़ारों में भीड़ इकट्ठा होने और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करा सकने में नाकाम साबित हुआ है। यही वजह है कि तमाम शहरों में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

UP Lockdown
उत्तर प्रदेश मे फिर लग सकता है कम्पलीट लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने दिया सुझाव 4

कोर्ट के कहना है कि कम्प्लीट लॉकडाउन और उस पर सख्ती से अमल कराए बिना कोरोना के संक्रमण को काबू में नहीं किया जा सकता ।

कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन लगने की संभावना बढ़ गई है। कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर सरकार फैसला नहीं लेती है तो इस संबंध में कोर्ट आदेश जारी करेगा ।

 इन शहरों को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी

कोर्ट ने सबसे ज़्यादा नाराज़गी यूपी के सात बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली व झांसी में संक्रमण के बढे हुए मामलों पर जताई है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि लाकडाउन के जरिये लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर करना बेहद ज़रूरी हो गया है। 

Lockdown
उत्तर प्रदेश मे फिर लग सकता है कम्पलीट लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने दिया सुझाव 5

UP Lockdown

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *