ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर के इन रास्तो पर आज और कल नही जा सकेंगे आप, जाने वजह

गोरखपुर : गोरखपुर शहर मे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

गोरखपुर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन 27 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विजर्सन समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। अगर कोई भी निर्देशो का उल्‍लंघन करते हुए पाया जायेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।

इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा

– नौसड़ चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरह सभी वाहन ।

– दुर्गाबाड़ी अलीनगर, बक्शीपुर, टीपी नगर, राप्ती नदी पुल के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा, साइकिल सब प्रतिबंधित रहेगा ।

– घोष कंपनी से नखास और घोष कंपनी स रेती चौक पर वाहन नहीं जाएंगे ।

– अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर वाहन नहीं जाएंगे ।

– नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता,घंटाघर रोड पर वाहन नहीं चलेंगे ।

– हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

– अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे ।

– विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे ।

– खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की ओर वाहन नहीं जाएंगे ।

– घसीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर रोड पर वाहन नहीं चलेंगे ।

– लालडिग्गी से गीता प्रेस रोड, रेती चौक तक वाहन नहीं चलेंगे ।

– फलमंडी चौराहा से राजघाट की ओर वाहन नहीं जाएंगे ।

– जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर वाहन नहीं चलेंगे ।

– मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

Gorakhpur Police

इन रास्तों से ओर गुजरेंगे वाहन

– बड़हलगंज से गोरखुपर की ओर से आने वाले वाहन बाघागाड़ा फोरलेन से डायवर्ज होंगे और रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे ।

– लखनऊ की ओर जाने वाले रोडवेज, प्राइवेट बस या अन्य वाहनों को देवरिया बाईपास तिराहा से डायवर्ड किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास, रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।

– सभी सरकारी बस, प्राइवेट बस छात्रसंघ चौराहा से मोहद्दीपुर चौररहा होते हुए चार फाटक से कौवाबाग से पादरीबाजार, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए बरगदवां सोनौली की तरफ जाएंगे ।

– फरेंदा पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं आएंगे। ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुगिया होते हुए खजांची चौराहा, फातिमा, पादरीबाजार, मोहदीपुर होते हुए कुशीनगर को जा सकेंगे।

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *