ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
महाराजगंज

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्‍ट करना पड़ा महंगा, जानिये पूरा मामला

महराजगंज – फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्‍ट करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

बता दे कि आरोपी ने एक लड़की को बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी की थी और अश्लील फोटो पोस्ट कर एक युवती को अपमानित किया था।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत व साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के क्रम में साइबर सेल और श्यामदेउरवां पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने, अश्लील फोटो व मैसेज भेजने वाले आरोपित जावेद निवासी ग्राम छातीराम पोस्ट परतावल बाजार पर इस मामले में भादवि व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर शुक्रवार को परतावल बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Maharajganj News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *