ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर के लिए आठ और पूजा स्पेशल ट्रेनें को मंजुरी, देखे ट्रेनो की लिस्ट और समय

गोरखपुर: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने और आठ पूजा स्पेशल ट्रेनों को चनाले की घोषणा की है। यह आठो पुजा स्पेशल ट्रेने गोरखपुर के रास्ते ही होकर चलेंगी ।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। संक्रमण से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

गोरखपुर के रास्ते चलने वाली ट्रेने

04482 दिल्ली- छपरा स्पेशल : – यह ट्रेन 12, 15 व 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे से चलकर मुरादाबाद, सीतापुर होते हुए गोरखपुर से रात 1.00 बजे गोरखपुर से रात 1.25 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 4.30 छपरा पहुंचेगी।

04481 छपरा- दिल्ली स्पेशल :- 13, 16 व 20 नवंबर को छपरा से सुबह 07.30 बजे से चलकर गोरखपुर से 10.40 बजे छूटकर सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद के रास्ते रात 12.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

09269 पोरबन्दर- मुजफ्फरपुर स्पेशल :- 13 नवंबर को शाम 4.30 बजे पोरबंदर से चलकर जयपुर, दिल्ली कैंट, मुरादाबाद होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 11.10 बजे छूटकर नरकटियागंज के रास्ते शाम 6.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Gorakhpur-Train

09270 मुजफ्फरपुर- पोरबन्दर स्पेशल :-  16 नवंबर को दोपहर बाद 3.15 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर नरकटियांगंज होते हुए रात 10.40 बजे गोरखपुर से छूटकर लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली कैंट, जयपुर, अजमेर के रास्ते तीसरे दिन दोपहर बाद 3.10 बजे पोरबंदर पहुंचेगी।

04474 आनन्दविहार टर्मिनस- सहरसा स्पेशल :-  12, 15 व 18 नवंबर को सुबह 09.00 बजे आनन्दविहार टर्मिनस से चलकर सीतापुर होते हुए गोरखपुर से रात 10.20 बजे छूटकर छपरा के रास्ते दूसरे दिन सुबह 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

04473 सहरसा- आनन्दविहार टर्मिनस स्पेशल :- 13, 16 व 19 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे सहरसा से चलकर छपरा होते हुए गोरखपुर से रात 10.25 बजे छूटकर सीतापुर, मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन दोपहर बाद 1.20 बजे आनंदविहार टर्मिनस पहुंचेगी।

04476 नई दिल्ली- बरौनी स्पेशल :- 16 नवंबर को सुबह 11.00 बजे नई दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, लखनऊ होते हुए गोरखपुर से रात 12.25 बजे छूटकर छपरा के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

04475 बरौनी- नई दिल्ली स्पेशल :- 17 नवंबर को सुबह 09.30 बजे बरौनी से चलकर छपरा होते हुए गोरखपुर से शाम 4.00 बजे छूटकर लखनऊ और मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन सुबह 7.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *