ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

बुढ़वा मंगलवार के लिए लागू हुवा रुट डायवर्जन , गोरखनाथ मंदिर की ओर जा रहे हैं तो खबर पढ़ लें

बुढ़वा मंगलवार को ध्यान मे रखते हुवे , गोरखनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है – एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार की रात 10 बजे से 28 जनवरी की रात दस बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस बीच गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया, चार पहिया व मालवाहक वाहन के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुवे यह निणर्य लिया गया है ।

इन रास्तो पर बाइक भी प्रतिबंधित

  • जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होते हुए गोरखनाथ मंदिर की तरफ
  •  तरंग ओवरब्रिज से हुमायूंपुर चौराहा होकर उत्तर- पश्चिम गोरखनाथ मंदिर की तरफ
  • दुर्गाबाड़ी से गोरखनाथ फ्लाईओवर होते हुए मंदिर की तरफ
  • रामलीला मैदान, पुराना गोरखनाथ मोहल्ले की गली से गोरखनाथ मंदिर की तरफ
  • रसूलपुर तिराहा, दशहरी बाग तिराहा, कौड़ियहवा मोड़ और जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ

वाहनो के जाने के लिए रास्ते

  • बरगदवां की तरफ  से आने वाले वाहन (श्रद्धालु वाहन छोड़कर) औद्योगिक तिराहा से आगे ग्रीन सिटी होते हुए मुख्य सड़क ग्रीन सिटी मोड़ से सुबाष चंद्र बोष नगर कॉलोनी होते हुए सूरजकुंड ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • टीपीनगर से सोनौली, महराजगंज की ओर जाने वाले वाहन यातायात कार्यालय से रेलवे स्टेशन रोड, मोहद्दीपुर फ्लाईओवर, जेल बाईपास, पादरी बाजार, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज, भगवानपुर होते हुए बरगदवा तिराहे पर जाएंगे।
  • पीपीगंज, फरेंदा, सोनौली से गोरखपुर आने वाले वाहनों को बरगदवा तिराहा से नकहा, घोषीपुरवा, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा से गंतव्य की ओर जाएंगे।

बुढ़वा मंगलवार के लिए ही इन सभी रुट का डायवर्जन किया गया है ।

यहां खड़े होंगे श्रद्धालुओं के वाहन

  • यातायात कार्यालय व धर्मशाला की तरफ  से आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहन दुर्गाबाड़ी स्थित जूनियर इंस्टीट्यूट में खड़े होंगे।
  • बरगदवां की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के बस, ट्रैक्टर-ट्राली, चार पहिया वाहन व बाइक कुष्ठ आश्रम व जिला उद्योग केंद्र में खड़े होंगे।
  • शहर क्षेत्र से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बाइक रामलीला मैदान अंधियारीबाग में खड़ी होगी।
  • देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन व बाइक को आरपीएफ परेड ग्राउंड दुर्गाबाड़ी में खड़ा कराया जाएगा।
  • सोनौली, महराजगंज की तरफ  से आने वाले बस व ट्रैक्टर-ट्राली स्प्रिरंगर मोड़ रोड के दोनों तरफ खड़े होंगे।
  • देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी की तरफ से आने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्राली भगवती इंटर कालेज में खड़े होंगे।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News , Deoria News & Maharajganj News अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *