ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में सीएम योगी की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त , कोई हताहत नही

मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ की कार मंगलवार को यहां दो बार टकराई । सबसे पहले राधे के दर से चलने के दौरान बरसाना में और फिर श्री कृष्ण के दर पर पहुंचने पर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित रहे। कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।

बरसाना रंगोत्सव में शामिल होने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार मंगलवार को लड़िली मंदिर के निकट एक दीवार से टकरा गई। लाड़िली मंदिर के दर्शन करने के उपरांत करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफारी कार से निकले। मुख्यमंत्री योगी के साथ कार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी सवार थे।

उस समय गाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए खास नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रहे। कार टकराने से वहां हड़कंप मच गया। कार में हलकी खरोंच आई है।

वीवीआईपी को गेट नंबर तीन (गोविंदनगर की ओर) से श्री कृष्ण जन्मस्थान पर लाया जाता है। गेट नंबर तीन का रास्ता गोविंदनगर की ओर खुदा हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री को गेट नंबर दो (पोतरा कुंड की ओर) से मंदिर लाया गया। शाम करीब 4:05 बजे जब मुख्यमंत्री का काफिला यहां पहुंचा और कार चलाते समय यहां बनाई गई पुलिस पोस्ट से उनकी कार का अगला हिस्सा टकरा गया। उस समय योगी आदित्यनाथ कार में सवार थे। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कार टकराते ही कमांडो और सुरक्षा कर्मी ने कार को कवर कर लिया।

गोरखपुर में भी हुई खूब चर्चा

आपकी जानकारी के लिए बता दे , इस हादसे की चर्चा गोरखपुर में भी खूब हुई है | जैसे ही घटना की जानकारी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंची लोग चिन्तित हो गए। मंदिर के सभी पुजारी, पुरोहित एवं कर्मचारी सीएम का कुशल क्षेम जानने के लिए आतुर हो गए। जब पता चला कि सीएम गोरक्षपीठाधीश्वर सकुशल हैं। कोई हताहत नहीं हुआ। सबने राहत की सांस ली। 
मंदिर के पुजारी  कहते हैं कि गोरक्षपीठाधीश्वर पर गुरु गोरखनाथ की कृपा है। उन पर ब्रहम्लीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद है, उनका कभी बाल भी बांका नहीं होगा।

एसएसपी ने किसी तरह के हादसे से किया इनकार

मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने मुख्यमंत्री की कार के साथ किसी भी हादसे से इनकार किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आने-जाने के दौरान पूरी सुरक्षा बरती गई |

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *