ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देवरिया

देवरिया जिले में तैनात महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

देवरिया : देवरिया जिले के तरकुलवा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल की शुक्रवार को देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी, महिला कांस्टेबल के साथ स्कूटी पर सवार दूसरी महिला कांस्टेबल घायल हो गयी जिनका इलाज चल रहा हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के तरकुलवा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम और कांस्टेबल रोमा स्कूटी से बाजार करने कुशीनगर जिले के कसया गई थी। शाम को वापस आते समय कसया बाई पास रोड पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गयी। ईलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाते समय महिला कांस्टेबल नीलम पुत्री लालबहादुर, जनपद संतकबीरनगर की मौत हो गयी।वही महिला कांस्टेबल रोमा सोनकर (22) पुत्री कन्हैया, जनपद-मिर्जापुर का ईलाज चल अभी चल रहा है ।

पहले ही दोनों महिला कांस्टेबल की तबीयत गंभीर देख चिकित्सकों ने पड़रौना के लिए रेफर कर दिया। थानेदार प्रदीप शर्मा ने इसकी सूचना एसपी समेत आला अधिकारियों को दी । जानकारी होते ही देर रात को एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र, एसपी शिष्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर निष्ठा उपाध्याय पड़रौना पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात को कांस्टेबल नीलम राजभर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराया। 

सुबह पड़रौना पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस वाहन से महिला कांस्टेबल के शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया ।

गोलघर काली माता मंदिर की कहाँनी हिंदी मे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *