ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

लखनऊ से अपने घर गोरखपुर आ रहे एसएसबी के दो जवानो की सङक हादसे मे मौत

गोरखपुर : गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन NH 28 पर बस्ती के समीप फुटहिया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे एसएसबी के दो जवानों की सङक हादसे मे मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार जवान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे जिससे यह हादसा हो गया ।

एएसपी वीके सिंह ने बताया कि दोनों जवान लखनऊ में तैनात थे। एसएसबी के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजन भी आ गए हैं।

बता दे कि दोनो जवान लखनऊ में कार्यरत थे, पहला जवान गोरखपुर जिले के खोराबार थाना अंतर्गत रामगढ़ ऊर्फ रजही गांव निवासी ओंकार साहनी (30) पुत्र रामप्रकाश बताया जा रहा है ।

वही दुसरा जवान कुशीनगर जिले के अहिरौली (पिपराइच) थाना अंतर्गत ग्राम मगडीहा निवासी राकेश कुमार पटेल (32) पुत्र राम हिंद पटेल बताया गया है ।

शुक्रवार की देर रात दोनो जवान लखनऊ से गोरखपुर आ रहे थे, जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

SSB%2BSoldiers

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने दोनों जवानों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *