गोरखपुर : गोरखपुर जिले मे कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है ।आज यानि गुरुवार 6 अगस्त को देर शाम आये कोरोना जांच रिपोर्ट मे गोरखपुर के सीएमओ सहित 189 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।बता दे कि बुधवार को 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन मरीजों में दो एडिशनल सीएमओ समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मी भी शामिल थे। वहीं एसीएमओ के पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमओ ने भी खुद की कोरोना जांच कराई थी।आज यानि गुरुवार को आयी जांच रिपोर्ट मे Gorakhpur CMO के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है, गोरखपुर शहर मे कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है ।अब तक गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2983 हो गई है। इनमें 68 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 991 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 1367 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।
Gorakhpur NewsGorakhpur गोरखपुर न्यूज़