ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुरवासियो को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 165 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुरवासियो को विकास का सौगात देंगे । मुख्यमंत्री देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 101 करोड़ रुपये की लागत से शहर की 153 सड़कों व नालियों और सहजनवां नगर पंचायत की 12 सड़कों का शिलान्यास करेंगे।

बता दे कि यह सड़कें काफी समय से खराब हैं, और जनता काफी समय से इसे बनाने की मांग कर रही है । बता दे कि मुख्यमंत्री भालोटिया मार्केट में बनी सीसी सड़क का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सड़कों और नालियों का निर्माण करेगी। डूडा को 60 और आरईएस को 93 सड़कों के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।

जाने परियोजनाए

3333.38- लाख रुपये की लागत से नगर निगम के 70 वार्डों में होंगे कार्य ।
6158.63- लाख रुपये की लागत से होंगे आरईएस से जुड़े विकास कार्य ।
539.79- लाख रुपये की लागत से होगा नगर पंचायत सहजनवां में कार्य ।

जाने कौन-कौन सी सड़कें बनेंगी

  • दिव्यनगर में 1.28 करोड़ से सड़क व नाली निर्माण
  • सिंघडिय़ा में 1.07 करोड़ से सड़क व नाली का निर्माण
  • नंदानगर में 1.46 करोड़ से सड़क व नाली का निर्माण
  • नंदानगर के सैनिक विहार में 1.43 करोड़ से सड़क का निर्माण
  • राप्तीनगर में 1.08 करोड़ से सड़क का सुधार कार्य
  • वार्ड नंबर 9 में 1.70 करोड़ से साइड पटरी पर इंटरलाकिंग का कार्य
  • वार्ड नंबर 10 में 1.46 करोड़ से सड़क निर्माण
  • वार्ड नंबर 10 बनकटवा भाटी विहार में 1.03 करोड़ से सीसी रोड व इंटरलाकिंग सड़क का कार्य
  • वार्ड नंबर 13 शिवपुर सहबाजगंज में 1.13 करोड़ से इंटरलाकिंग सड़क कार्य
  • झरना टोला में 1.71 करोड़ से नाली मरम्मत व सड़क का निर्माण
  • वार्ड नंबर 16 में 1.55 करोड़ से इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण
  • जटेपुर उत्तरी में 1.58 करोड़ से इंटरलाकिंग सड़क का कार्य
  • जंगल सालिकराम शिवपुर सहबाजगंज में 1.24 करोड़ से इंटरलाङ्क्षकग सड़क व नाली निर्माण
  • जंगल सालिकराम में इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण
  • वार्ड नंबर 33 में 1.22 करोड़ से सड़क व नाली का निर्माण
  • वार्ड नंबर 48 में 1.23 करोड़ से नाली व इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण
  • वार्ड नंबर 50 में 1.76 करोड़ से सड़क व साइड पटरी का निर्माण 
CM Yogi Adityanath

DUDA Full Form : District Urban Development Agency (DUDA)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *