ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 30 नवम्बर तक राहत, जाने कैसे मिलेगा नंबर प्लेट

बिना हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट के आरटीओ में वाहन संबंधी कामकाज पर बंदिश के चलते आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है।

बता दे कि अब 30 नवम्बर तक बिना बिना हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट के फिटनेस, नवीनीकरण समेत अन्य कार्य कराये जा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 30 नवम्बर तक अपने सभी पुराने वाहनो मे हाई सेक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवा ले, अन्यथा पहली दिसम्बर से बिना हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट(HSRP) के परिवहन विभाग में वाहनों के अभिलेखों से संबंधित कोई भी कार्य नहीं होंगे।

शासन ने सभी तरह के टू व्हीलर, फोर व्हीलर और अन्य सभी तरह के व्हीकल्स पर नया हाई सेक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया है। 

सोमवार को आरटीओ में नियम लागू होने के बाद कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। जब ट्रांसपोर्टरों ने इस पर विरोध जताया तो शासन ने बिना बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फिटनेस और अन्य कार्यों को लेकर छूट 30 नवम्बर तक बढ़ा दी है।

High Security Number Plate

कहा से लगवाये हाई सेक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट

हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आपको अपने वाहन डीलर से ही सम्पर्क करना होगा, इसे लगवाने के लिए अपने वाहन के डीलर प्वाइंट पर ही जाना होगा ।

हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए शासन ने शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्याम लाल के अनुसार शासन का दिशा-निर्देश मिल चुका है। इसके लिए डीलरों और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

आनलाइन आवेदन का प्रोसेस

  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए bookmyhsrp.com वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने पर निजी और सार्वजनिक वाहन में से एक विकल्प चुनना होगा।
  • वाहन के पेट्रोल, डीजल, सीएनजी आदि का विकल्प खुलेगा।
  • इसके बाद वाहनों की श्रेणी खुलेगी, जैसे स्कूटर, मोटरसाइकिल, गाड़ी, ऑटो, भारी वाहन में से किसी एक का चुनाव करना होगा।
  • फिर दूसरा विकल्प खुलेगा, जिसमें वाहन की कंपनी के बारे में जानकारी देनी होगी।
  • फिर अपने राज्य का विवरण देना होगा ।
  • इसे भरने पर डीलर्स के विकल्प दिखने लगेंगे। जहा से आपको डीलर का चुनाव करना होगा ।
  • उसके बाद वाहन संबंधी जानकारी भरनी होगी, जिसमें पंजीकरण नंबर, पंजीकरण तिथि, इंजन नंबर, चेसिस नंबर, ई-मेल आइडी, मोबाइल नंबर के बारे में बताना होगा।
  • इसके बाद एक और विंडो खुलेगी, जिसमें वाहन मालिक का नाम, पता और दूसरी जानकारी भरनी होगी।
  • वाहन की आरसी और आइडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा। फिर बुकिंग के समय और तिथि का विकल्प दिखेगा।
  • अंत में भुगतान की प्रक्रिया का विकल्प आएगा जिसमे दोपहिया वाहन के लिए 200 से 500 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 500 से एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा

High Security Number Plate website ?

https://bookmyhsrp.com/Index.aspx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *