ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
खेल जगत

IND vs NZ 1st Test – तीसरे दिन का मैच खत्म ,भारत दूसरी पारी में भी 39 रन से पीछे

IND vs NZ 1st Test – तीसरे दिन का मैच खत्म ,भारत दूसरी पारी में भी 39 रन से पीछे ,

IND vs NZ 1st- वेलिंगटन टेस्ट में भी न्यूजीलैंड तीसरे दिन आगे रही | न्यूजीलैंड ने 183 रनो की बढ़त के साथ 348 रन बनाये | वही दूसरी तरफ भारतीय टीम ने 113 रन पर चार विकेट खो दिए | वही दूसरी तरफ देखा जाये तो भारतीय टीम की तरफ से रहाणे और बिहारी क्रीज पर बने हुए है टीम अभी भी 39 रन से पीछे है |

भारतीय टीम को शुरुआती झटको के बाद अब वो कोशिश में लगा है| शुरुआत में चार विकेट खोने के बाद भारतीय टीम की पूरी जिम्मेदारी उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा बिहारी के कंधो पर है और दोनों इसे बहुत ही बखूभी से निभा रहे है|

भारतीय टीम के लिए कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। दूसरी पारी में बोल्ट ने अब तक भारत के टॉप तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। बोल्ट अब तक 16 ओवर की गेंदबाजी में 6 मेडेन के साथ 27 रन देकर तीन विकेट चटका चुके हैं। 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 144/4 रहाणे (25 ) और हनुमा विहारी(15)

IND vs NZ 1st Test –

टीम इंडिया ने अपने कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट गंवा दिया था । विराट एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे और 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को बोल्ट ने अपनी शॉट गेंद से फंसाया।

टीम इंडिया दूसरी पारी में 100 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे । अच्छी लय में नजर आ रहे मयंक को साउदी ने आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया था । आउट होने से पहले मयंक ने 99 गेंदों में 58 रन बनाए।

ट्रेंट बोल्ट ने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुजारा को अपनी अंदर जाती गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। पुजारा ने मयंक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। पुजारा ने आउट होने से पहले 81 गेंदों में 11 रन बनाए

भारतीय पारी ओपन करने आए पृथ्वी शॉ पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी सस्ते में ही आउट हो गए। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने भारत को पहला झटका दिया। पुजारा (0) रन बना कर आउट हुये|

न्यूजीलैंड ऑलआउट

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले 348 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने 183 रन की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया और पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने वाटलिंग को आउट कर भारत को सफलता दिलाई। इसके बाद इशांत शर्मा ने टीम साउदी को आउट कर तीसरे दिन भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जैमिसन और ग्रैंडहोम ने मिलकर कीवी पारी को संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की और स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाया। जैमिसन 44 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। ग्रैंडहोम ने भी 43 रन की पारी खेली और आखिरी में ट्रेंट बोल्ट ने 38 रन तेजी से बनाए।

इससे पहले दूसरे दिन कीवी कप्तान केन विलियमसन (89) और रॉस टेलर (44) की 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज इशांत शर्मा रहे, उन्होंने पांच विकेट चटकाए। यह 11वां मौका था जब इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लिए हैं। अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए।

लंच को थोड़ी देर के लिए टाला गया

नौ विकेट गिरने के कारण अंपायरों ने लंच से पहले खेल को थोड़ी देर और जारी रखने का फैंसला किया है। ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए ट्रेंट बोल्ट जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इशांत के एक ओवर में 11 रन आए।  न्यूजीलैंड का स्कोर- 345/9,एजाज (4) और  बोल्ट (31)। कीवी टीम की बढ़त अब 180 रन की हो गई है।

भारत को मिली सफलता

91वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने जैमिसन को हनुमा विहारी के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को आठवीं सफलता दिलाई। जैमिसन 44 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 300/8,एजाज (4) और ग्रैंडहोम (33)। कीवी टीम की बढ़त अब 135 रन की हो गई है।

जैमिसन और ग्रैंडहोम जमे

जैमिसन और ग्रैंडहोम के बीच आठवें विकेट लिए 51 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों आसानी से रन बटोर रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त अब 123 रन की हो गई है। न्यूजीलैंड का स्कोर- 288/7,जैमिनसन (39) और ग्रैंडहोम (30)।

कप्तान कोहली ने ली नई गेंद

80 ओवर के बाद नई गेंद आई और कप्तान कोहली लेकर उसे जसप्रीत बुमराह के हाथों में थमा दी है, लेकिन स्विंग देखने को नहीं मिल रही है। इस ओवर से आठ रन आए।  न्यूजीलैंड का स्कोर- 258/7,जैमिनसन (15) और ग्रैंडहोम (25)।

बढ़त हुई मजबूत

भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने 83 रन की बढ़त ले ली है। काइल जैमिसन रन बना रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द न्यूजीलैंड की पारी को समेटा जाए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 248/7,जैमिनसन (14) और ग्रैंडहोम (16)।

साउदी आउट

न्यूजीलैंड की पारी की 75वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने टीम साउदी को आउट कर तीसरे दिन भारत को दूसरी सफलता दिलाई। गेंद लेग स्टंप के बाहर थी, साउदी हवा में खेल बैठे और मोहम्मद शमी ने एक आसान सा कैच लपका। साउदी छह रन बनाकर आउट हुए।0

तीसरे दिन का खेल शुरू

team india 1582413146

टीम इंडिया – फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे दिन की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने वाटलिंग को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। बुमराह ने एक शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी, जिसे वाटलिंग खड़े-खड़े खेल गए और गेंद बल्ले से लगकर विकेट के पीछे चली गई। वाटलिंग 14 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 217/6, साउदी (0) और ग्रैंडहोम (05)।

तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। मैच में वापसी के लिए भारतीय गेंदबाजों को दम दिखाना होगा। देखने वाली बात यह होगी कि क्या आज पूरे दिन का खेल हो पाता है या नहीं|

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में अभी भी 39 रन पीछे

न्यूजीलैंड-भारत के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। वेलिंग्टन टेस्ट का दूसरा दिन खराब रोशनी के कारण जल्दी ही समाप्त हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 216 रन बना लिए और भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर 51 रन की बढ़त भी हासिल कर ली। टीम इंडिया की पहली पारी दूसरे दिन के पहले सत्र में 165 रन पर सिमट गई थी।

कीवी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दूसरे दिन लंच से पहले अपनी पहली पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने मोर्चा संभाल लिया।दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 216 रन बना लिए।

कीवी कप्तान केन विलियमसन (89) और रास टेलर (44) की 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। बीजे वाटलिंग (14) और ग्रैंडहोम (04) रन बनाकर  दूसरे दिन नाबाद लौटे। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए, वहीं शमी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे दिन का खेल सुबह चार बजे से शुरू होगा।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *