ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

कुपवाड़ा में कुशीनगर का जवान हुआ शहीद

कुशीनगर : कुशीनगर के एक देश के जवान की सोमवार देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यटी के दौरान हिमस्खलन में दबने से मौत हो गई । मंगलवार सुबह जब यह बात परिजनो को पता चली तो पुरे परिवार मे कोहराम मच गया । जवान के मौत की खबर से पुरे गाव मे मातम का माहोल है , बुधवार दोपहर तक शव की आने की उम्मिद है ।

सेवरही क्षेत्र के दुमही गाव के निवासी रामबल्लम चौरसिया का छोटा बेटा चन्द्रभान ( 27) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में 45 आरआर बटालियन में तैनात था , सोमवार की रात हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबने से चार जवान शहीद हो गये। जिसमे चंद्रभान भी शामिल था ।

चन्द्रभान की 2016 मे बिहार के पिंकी से शादी हुई थी , पिंकी और चंद्रभान के दो बेटे है आर्यन और आयुष । आर्यन की उम्र तीन साल है और आयुष की उम्र करिब एक साल है । पिता रामबल्लम का सहारा छिन गया उनका रो-रोकर बुरा हाल है , पत्नि पिंकी रोते – रोते कई बार बेहोश हो जा रही थी । वही खडे आर्यन और आयुष सबकी तरफ बस देख रहे थे । परिजनो का चिख – पुकार सुनकर किसी का भी कलेजा दहल जायेगा ।

परिवार

रामबल्लम का एक छोटा परिवार है। उनका बड़ा बेटा उदयभान मद्रास में एक प्राइवेट कम्पनी में प्राईवेट नौकरी करता है । रामबल्लम पहले कोयले की खदान मे काम करते थे , छोटे बेटे चंद्रभान से सभी को उम्मिदे थी , लेकिन सारी उम्म्मीदे टुट गयी । चंद्रभान पुरे गाव के लोगो को बहुत ही ज्यादा पसंद था , गाव वालो के अनुसार उसका व्यवार मिलनसार था जिसकी वजह से उसे सभी पसंद करते थे । चन्द्रभान की मौत से पुरे गाव मे मातम छा गया है ।

पिता ने क्या कहा

गाव के और भी बहुत सारे लोग रामबल्लम मे मिल रहे थे ,लेकिन उनके चेहरे पर कोई शिक्स नही था , पिता का कहना था कि बङे बेटे की उम्र ही नही नौकरी करने की नही तो उसे भी देश की रक्षा के लिए बार्डर पर भेज देता । उन्होने कहा मुझे दुख है कि देश को कोई और सिपाही नही दे पाउंगा । हमे गर्व होना चाहिए ऐसे पिता पर , रामबल्लम एक सच्चे देशभक्त है ।

मोबाईल मे नई रिलिज फिल्म कैसे डाउनलोड करे , जाने हिंदी मे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *