ताज़ा ख़बर
Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देश

Lockdown Extention – भारत में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, और सख्त होंगे नियम

Lockdown Extention – आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे।

देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के 21वें दिन देश के नाम संबोधन में मंगलवार को सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ सीमित सेक्टर्स में सशर्त सीमित छूट दी जा सकती है। मगर कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं दिखने पर इसे वापस ले लिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के आखिर में देशवासियों से सात वचन मांगे और कहा कि जहां हैं, वहीं रहें और सुरक्षित रहें।

  • बुजुर्गों का ध्यान रखें ।
  • लॉकडाउन का पालन करें, घर से बने मास्क का प्रयोग करें ।
  • इम्युनिटी बढ़ाने के निर्देशों का पालन करें ।
  • आरोग्य सेतु डाउनलोड करें ।
  • गरीबों की देखरेख करें ।
  • नौकरी से न निकालें ।
  • कोरोना योद्धाओं का आदर करें ।

20 अप्रैल के बाद मिलेगी सशर्त छूट

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी | 20 अप्रैल तक हर थाने, हर जिले, हर राज्य को बारीकी से परखा जाएगा. लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है? इसका मूल्यांकन किया जाएगा | जो सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट नहीं बढ़ने देंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में छूट की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन याद रखिए यह अनुमति सशर्त होगी | लॉकडाउन के नियम अगर टूटते हैं तो सारी अनुमति तुरंत वापस ले ली जाएगी |


News Title :- Lockdown Extention – भारत में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, और सख्त होंगे नियम


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *