ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देवरिया

थानेदार कर रहा था महिला फरियादी के सामने अश्‍लील हरकत, एसपी ने सस्‍पेंड कर दर्ज किया मुकदमा

देवरिया : थानेदार कर रहा था महिला फरियादी के सामने अश्‍लील हरकत, एसपी ने सस्‍पेंड कर दर्ज किया मुकदमा | यह पुरा मामला देवरिया जिले के भटनी थाने का है , भटनी थाने में दी गई तहरीर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि 22 जून को दोपहर में वह अपनी मां के साथ जमीन के विवाद के एक मामले में थाने पर आई थी।

वह और उसकी मां अपना प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में गई और जमीन के विवाद के बारे में प्रभारी निरीक्षक भीष्मपाल सिंह यादव को बताने लगी। युवती का आरोप है कि जमीन के विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक अश्लील हरकत (प्राइवेट पार्ट दिखाकर इशारे) करने लगे।

उनकी इस हरकत पर युवती ने इसका वीडियो बना लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो को फारवर्ड कर दिया। युवती की तहरीर पर भटनी थाने में भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ धारा 354(क)/509/166 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। 

देवरिया में भटनी के निलम्बित थानेदार भीष्मपाल सिंह यादव का थाने में बैठकर अश्‍लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो थानेदार के चैंबर का ही बताया जा रहा है। इस मामले में युवती की तहरीर पर भटनी थाने में भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ छेड़खानी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

आपको बता दे कि 26 जून को एसपी ने भीष्मपाल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि इस अश्‍लील वीडियो की हरकत जानकारी में आने पर ही एसपी ने कार्रवाई की थी अब वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है ।

पुलिस अधीक्षक देवरिया की बाइट

अभी वर्तमान में विवादित थानेदारसलेमपुर थाना पर तैनात है जिसे हाल ही में भटनी थाना से हटाया गया था। लेकिन इनकी कारगुजारियों ने पूरे विभाग को शर्मसार किया है। जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *