महिला के सामने अश्‍लील हरकत करने वाला थानेदार को भेजा गया जेल

You Can Rate this Post 5 Star post

देवरिया : महिला फरियादी के सामने अश्‍लील हरकत करने वाले बर्खास्त थानेदार भीष्मपाल सिंह यादव को गुरुवार शाम को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सीनियर डिवीजन के जज अमित कुमार के आवास पर पुलिस ने पेश किया। जहां से जज ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बर्खास्त थानेदार को जेल में पहुंचाया।  

पेशी को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने रणनीति के तहत दीवानी न्यायालय परिसर कोर्ट में पेश करने से परहेज किया। 

बर्खास्त थानेदार को गौरीबाजार थाने में करीब दस घंटे रखा गया था। गुरुवार की सुबह 11 बजे उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सीनियर डिवीजन के जज अमित कुमार के न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू हुई। लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने तथा लोगों के आक्रोश को देखते हुए शाम करीब पांच बजे जज के आवास पर विवेचक सीओ भाटपाररानी पंचमलाल तथा गौरीबाजार थानाध्यक्ष विजय सिंह गौर बर्खास्त थानेदार भीष्मपाल सिंह यादव को लेकर पहुंचे। कागजात देखने के बाद न्यायाधीश ने जेल भेज देने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने बर्खास्त इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया।

चकमा दे कर आवास पर किया पेश

बर्खास्त थानेदार को लेकर पुलिस ने गुरुवार को पूरे दिन काफी गोपनियता रखी । मीडिया और अधिवक्ताओं को चकमा देने के लिए पुलिस सुबह से तैयारी कर ली थी। दिवानी न्यायालय के पास भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई। इसके बाद पुलिस न्यायालय बंद होने का इंतजार करती रही। न्यायालय बंद होने पर पुलिसकर्मी भीष्मपाल सिंह यादव को लेकर जज आवास पर पहुंचे जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *