ताज़ा ख़बर
दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026 युवक की हत्या कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटकर उतारा मौत के घाट गोरखपुर पहुंचा टिड्डियों का दल, किसानों में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

युपी सरकार का फैसला अंतिम वर्ष के छात्रो की होगी परीक्षा, बाकी बिना एग्जाम के होंगे पास

प्रदेश मे कोरोना वायरस के केस मे तेजी से इजाफा को देखते हुए विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में स्नातक (UG) व परास्नातक (PG) के सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्रो की ही परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है बाकी छात्रो को पिछली परीक्षा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी है।

उन्होंने कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षा का समय कम होगा और बहुविकल्पीय प्रश्न भी पूछे जा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश के विश्वविद्यालय 23 जुलाई तक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को सौंपेंगे।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अंडर ग्रेजुएशन में फर्स्ट और सेकेंड ईयर और पोस्ट ग्रेजुएशन में फर्स्ट ईयर के सभी छात्र-छात्राओं को आंतरिक मूल्यांकन व पिछली कक्षा में मिले अंकों के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। ग्रेजुशन का रिजल्‍ट 15 अक्टूबर तक और पोस्ट ग्रेजुएशन का रिजल्‍ट 31 अक्टूबर तक घोषित करना होगा। 

यूजीसी तथा भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के विष्वविद्यालयों में परीक्षाएं/परिणाम 2020-21 के सम्बन्ध में निम्नांकित दिशा-निर्देश दिए गए है।

  1. कोविड-19 के प्रसार के खतरे के दृष्टिगत राज्य विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर अवशेष परीक्षाओं को स्थगित किया जाए।
  2. कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा समस्त परीक्षाएं लॉकडाउन से पूर्व सम्पन्न करा ली गई थीं और मूल्यांकन के पश्चात परिणाम भी जारी कर दिये गये हैं। वे परिणाम यथावत रहेंगे। इन परीक्षाओं पर वे नियम लागू रहेंगे, जो पहले से लागू थे।
  3. कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा विभिन्न कक्षाओं की कुछ परीक्षाएं लॉकडाउन से पूर्व सम्पन्न कर ली गई थीं। उनके मूल्यांकन करके उनके अंक अंतिम परिणाम में सम्मिलित किये जायेंगे।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से Gorakhpur Regional News पर और पाये Gorakhpur News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङ सकते है साथ ही ट्विटर पर फालो भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *