ताज़ा ख़बर
Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

BRD मे मुफ्त लगेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, अब कोरोना मरीजो को नही खरीदना पङेगा महंगे इंजेक्शन

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। अब कोरोना के गंभीर मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए परेशान नहीं होना पङेगा ।

बता दे कि शासन के तरफ से कॉलेज प्रशासन को यह इंजेक्शन मरीजों के लिए निशुल्क यानि मुफ्त उपलब्ध कराया गया है । जबकि अगर कोई एक रेमडेसिवीर इंजेक्शन भालोटिया मार्केट से लेता है तो उसकी कीमत 3600 से 4000 के बीच है। 

केन्द्र सरकार ने कोरोना संक्रमितों के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन को मंजूरी दे दी है। यह इंजेक्शन महंगा होने के कारण आर्थीक रुप से कमजोर मरीजो तक नही पहुंच पा रहा था । दवा विक्रेता समिति ने करीब 20 दिन पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन को भालोटिया मार्केट में उपलब्ध कराया था । इंजेक्शन महंगा होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीज इसे खरीद नहीं पा रहे थे।

लेकिन अब शासन ने इस महंगे इंजेक्शन को निशुल्क उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। बता दे कि अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में यह इंजेक्शन गंभीर मरीजों को निशुल्क लगाया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन को यह इंजेक्शन शासन की ओर से मिल भी गया है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कोविड की सभी दवाएं कॉलेज प्रशासन के पास मौजूद हैं। दवाओं की कमी नहीं है। महंगे दवा भी शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *