ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देवरिया

बड़ोदरा से देवरिया कल आयेगी श्रमिक ट्रेन

देवरिया : बड़ोदरा से देवरिया कल आयेगी श्रमिक ट्रेन, सोमवार को बड़ोदरा से देवरिया पर आने वाले श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डाo श्रीपति मिश्र, प्रशासनिक एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया । सभी आवश्यक बिंदुओं पर विचार कर स्थलों का भी जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।   

देवरिया के डीएम अमित किशोर ने बताया कि आज शाम 9:00 बजे यह ट्रेन बड़ोदरा से चलेगी तथा कल शाम लगभग 6 बजे  देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर  पहुंचेगी, जिसमें देवरिया सहित आसपास के विभिन्न जनपदों के यात्री आएंगे, जिनका यही थर्मल स्क्रीनिंग आदि कराने के साथ ही उन्हें जनपदवार बसों से भेजा जाएगा। सभी यात्रियो को नाश्ता, भोजन आदि उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके पूरे प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। 

जिलाधिकारी ने आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त बेरिकेटिंग, स्क्रीनिंग एवं भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश के साथ कहा कि इसके लिए समुचित व्यवस्था अभी से  सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्क्रीनिंग के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना स्क्रीनिंग के न जाए। उनके अनुसार इस ट्रेन से लगभग 1200 यात्री आयेंगे ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल, मुख्य राजस्व अधिकारी  अमृत लाल बिंद, एडिशनल एस0पी0 शिष्यपाल सिंह, एस0डी0एम0दिनेश कुमार मिश्र, सी0एम0ओ0 आलोक पांडेय, क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय, ए0सी0एम0ओ0 डा0 डी0वी0 शाही, राजेंद्र प्रसाद, रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ए0एन0सिंह, स्टेशन अधीक्षक पशुराम तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *