• Home
  • गोरखपुर
  • परिवहन सेवाएं रहेंगी ठप, गीडा की सभी फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी

परिवहन सेवाएं रहेंगी ठप, गीडा की सभी फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी

परिवहन सेवाएं
You Can Rate this Post 5 Star post

परिवहन सेवाएं गोरखपुर मे कल रहेंगी थप , यह जानकारी गोरखपुर डीएम के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने दी है ।

रविवार को सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू की वजह से पुरे शहर मे एंबुलेंस को छोड़ सभी सेवाएं ठप रहेंगी। डीएम के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि इस दौरान मॉल, सिनेमाघर, दुकानें, पेट्रोल पंप समेत सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों के संचलन पर भी पाबंदी के साथ परिवहन सेवाएं भी ठप रहेंगी।

तरकुलहा माता मंदिर कहाँनी गोरखपुर हिंदी मे

गोरखपुर के डीएम के.विजयेंद्र पांडियन ने जनता से अपील की है कि रविवार को घर से बाहर न निकलें । रविवार को सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक रहेगी। लोगों के बाहर निकलने पर भी रोक रहेगी।

अपने देश यानि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से आग्रह किया है कि रविवार यानि 22 मार्च को घर से बाहर न निकले और जनता कर्फ्यु का सपोर्ट करे ।

IGL Gida आईजीएल बनाएगा सैनेटाइजर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गीडा स्थित आईजीएल एक हजार लीटर सैनेटाइजर तैयार करेगा। सैनेटाइजर बनाने के लिए गोरखपुर डीएम ने आइजीएल ( IGL ) को मंजूरी दे दी है। वहीं चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर सैनेटाइजर और मास्क बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया है। 

डीएम के निर्देश पर गीडा में कुछ और फैक्ट्रियां भी सैनेटाइजर बनाएंगी। इसके अलावा बाजार से भी 120 रुपये प्रति लीटर की दर से स्प्रिट लिया जा सकता है। दो लीटर स्प्रिट में एक परिवार एक माह तक सफाई आदि कार्यों के लिए इस्तेमाल कर सकता है ।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News ( Gorakhpur Samachar ) , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings News अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *