ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
महाराजगंज

शादी में जयमाला के बाद दूल्हा फरार, डर के मारे बाराती भी भागे

महराजगंज : शादी में जयमाला के बाद दूल्हा फरार, महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में रविवार रात आई बारात में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दे कि यहा एक शादी के मंडप से दूल्हा ही फरार हो गया ।

इस शादी मे द्वार पूजा के बाद जयमाल की रस्म भी पुरी हो चुकी थी। जलपान के बाद सभी बाराती खाना भी खा लिए थे। लेकिन इसी बीच दूल्हा के फरार होने की सुचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुल्हे को दुल्हन पसंद नही थी इसलिए उसने ऐसा किया ।

महराजगंज जिले के परसा मलिक क्षेत्र के एक गांव से बरात नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। दुल्हन के पक्ष के लोगों ने पूरे रीति रिवाज के साथ द्वारपूजा करवाया, उसके बाद जलपान व भोजन के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। मंडप में दुल्हन तथा दूल्हा एक साथ बैठे थे। दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी डाली। लेकिन दूल्हे को दुल्हन पसंद नहीं आई तो वह धीरे से पैदल ही भाग निकला।

इधर दुल्हन के पक्ष के लोग सबको खाना खिलाने मे लगे हुवे थे, कुछ समय बीतने के बाद जब के लोग शादी के लिए दूल्हे को बुलाने गए तब पता चला कि बराती भाग गए । दुल्हन के पक्ष के लोग दूल्हे को खोजने लगे तो कहीं पता नहीं चला, दूल्हे के पिता भी फरार हो गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *