• Home
  • गोरखपुर
  • दबिश करने के लिए बनेगी फ्रंट लाइन फोर्स,मांगा गया हर जिले से 10-10 जवानों के नाम

दबिश करने के लिए बनेगी फ्रंट लाइन फोर्स,मांगा गया हर जिले से 10-10 जवानों के नाम

दबिश करने के लिए
You Can Rate this Post 5 Star post

गोरखपुर : दबिश करने के लिए बनेगी फ्रंट लाइन फोर्स, अब बदमाशों के यहां दबिश देने और साथ ही बड़े मोर्चे पर सामना करने के लिए अब हर जिले में फ्रंट लाइन फोर्स तैयार की जा रही है। इन फोर्स के लोगो को कमांडो ट्रेनिंग के साथ ही हर तरह के हथियार चलाने मे भी खास अनुभव होगा ।

डीआईजी रेंज राजेश मोडक ने मंडल के चारो जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने यहां से 10-10 जवानों के नाम मांगे हैं। इन जवानों के नाम की लिस्ट मिलने के बाद इनके स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग के लिए डीआईजी ने एटीएस के एसपी से भी बात कर ली है। अब गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर व देवरिया में एटीएस की तरह पुलिस के विशेष कमांडो दस्ते का गठन की तैयारी है।

कानुपर मुठभेड़ में इतनी संख्या में पुलिसवालों के शहीद होने के बाद डीआईजी राजेश डी मोदक ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर तेज तर्रार व शारीरिक रूप से फीट 10-10 पुलिसर्किमयों की सूची मांगी है। उनका कहना है कि मुठभेड़ के समय अच्छी तरह से प्रशिक्षण पाए हुए कमांडो पुलिसर्किमयों की जरूरत होती है जो की बदमाशों का सामना अच्छी तरह से कर सकें ताकि बिना जान जोखिम में डाले बदमाशों का मुकाबला किया जा सके।

नाम मिलते ही एटीएस को भेजी जायेगी सूची

कोशिश है कि परिक्षेत्र के चारों जिलों में 10-10 कमांडो ट्रेनिंग वाले पुलिसकर्मी तैयार किए जाएं जो कठिन हालात में फ्रंट लाइन पर बदमाशों का मुकाबला करने में सक्षम हों। एटीएस के एसपी से बात की है और चारों जिले के पुलिस कप्तानों से 10-10 पुलिसर्किमयों का नाम भी मांगा है। नाम मिलते ही उनकी सूची एटीएस को भेज दी जाएगी। वहां से तय क्रार्यक्रम के अनुसार उनकी ट्रेनिंग कराई जाएगी

डीआईजी रेंज

राजेश डी मोडक

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

महराजगंज बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Maharajganj B.Ed. College List

Maharajganj B.Ed. College List 2025 हमने महराजगंज जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *