गोरखपुर : गोरखपुर जिले मे कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है ।आज यानि गुरुवार 6 अगस्त को देर शाम आये कोरोना जांच रिपोर्ट मे गोरखपुर के सीएमओ सहित 189 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दे कि बुधवार को 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन मरीजों में दो एडिशनल सीएमओ समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मी भी शामिल थे। वहीं एसीएमओ के पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमओ ने भी खुद की कोरोना जांच कराई थी।
आज यानि गुरुवार को आयी जांच रिपोर्ट मे Gorakhpur CMO के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है, गोरखपुर शहर मे कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है ।
अब तक गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2983 हो गई है। इनमें 68 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 991 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 1367 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।
Gorakhpur News
Gorakhpur
गोरखपुर न्यूज़
गोरखपुर के सीएमओ मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कम्प

Releated Posts
कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट
Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…
कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे
Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…
गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List
Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…
UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List
UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…



