ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

एटीएस ने गोरखपुर से पकड़ा ISI का जासूस, पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी

गोरखपुर : गोरखपुर जिले से बङी खबर सामने आ रही है, यहां से एटीएस ने जासूस को दबोचा है, जो आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था।

पूछताछ में सामने आया है कि उसने गोरखपुर के कई महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी पाकिस्तान भेजी है।

गोरखपुर के कोतवाली इलाके का रहने वाला हनीफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंंसी आईएसआई के लिए जासूसी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार हनीफ के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में भी रहते हैं, वह कुछ साल पहले वहा गया था ।

उस दौरान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे हनीट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसा लिया और ब्लैकमेल कर उसे अपने लिए जासूसी करने के काम में लगा दिया।

वह पाकिस्तानी एजेंसी के लिए यहा के महत्वपूर्ण जगहों की फोटोग्राफ्स व्हाट्सएप के माध्यम भेजता था । मगर बाद में उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो पाकिस्तान से दूरी बना ली ।

अब उससे गोरखपुर एयरपोर्ट की तस्वीर और वीडियो मांगा जा रहा था, जिसे भेजने से उसने मना कर दिया। एटीएस के नजर में आ जाने की भनक उसे लग गई थी। इसीलिए गिरफ्त में आने से पहले ही हनीफ ने अपना मोबाइल फोन फार्मेट कर दिया था ।

फिलहाल कोई अहम सबूत हाथ न लगने की वजह से उसे छोड़ दिया गया है लेकिन उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

India Today मे प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *