• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर को मिलेगा जाम से निजात, शहर के खास पांच जगहों पर बनेगा पार्किंग

गोरखपुर को मिलेगा जाम से निजात, शहर के खास पांच जगहों पर बनेगा पार्किंग

Traffic in Gorakhpur
You Can Rate this Post 5 Star post

गोरखपुर : गोरखपुर शहर मे सड़कों पर गाड़िया खड़ी होने से लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलने की आश दिख रही है ।

बता दे कि जल्द ही गोरखपुर शहर के भीड़भाड़ वाले पांच इलाकों में पार्किंग की सुविधा शुरू हो जायेगी।

कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने नगर आयुक्त को 15 दिन के अंदर सभी चिह्नित स्थानों की सफाई, लाइटिंग इत्यादि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इस पार्किंग के लिए लोगो को बहुत ही न्यूनतम शुल्क देना होगा।

शहर मे जिन पांच जगहो पर पार्किंग की व्यवस्था होनी है उनमे कचहरी क्लब मैदान, सिनेमा रोड स्थित आरएफसी ऑफिस का मैदान, सिटी मॉल के सामने स्थित नजूल की खाली भूमि, बिस्मिल पार्क के पास स्थित नजूल की भूमि तथा यातायात चौराहे के पास एसपी जीआरपी ऑफिस परिसर शामिल है।

मंगलवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश मोदक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ट्रैफिक ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण किया।

Parking

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शहर मे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था के लिए करीब एक महीने से बात-चीत चल रही थी, पार्किंग के लिए शहर मे जगह तलाश करने के बाद शहर मे पांच जगहो को चुना गया है ।

Gorakhpur News

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *