ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर के इन रास्तो पर आज और कल नही जा सकेंगे आप, जाने वजह : Gorakhpur News

गोरखपुर: गोरखपुर में छठ पर्व को देखते हुए महिलाओं के साथ ही श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए शहर के यातायात में बदलाव किया गया है।

20 नवंबर को शाम 3:00 से 6:00 बजे तक और 21 नवंबर को सुबह 3:00 से 10:00 बजे तक सभी तरह के वाहनों को परिवर्तित मार्ग से भेजा जाएगा।

बता दे कि शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

सुरक्षा-व्‍यवस्‍था में तीन हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के जवान घाट पर मुस्‍तैद रहेंगे।

देखे किन-किन रास्तो पर होगा प्रतिबंध

  • गोरखनाथ ओवरब्रिज होते हुए गोरखनाथ बाजार और गोरखनाथ मंदिर की ओर
  • गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग से गोरखनाथ बाजार एवं गोरखनाथ मंदिर की ओर
  • गंगेज चौराहा से हुमॉयूपुर ओवर ब्रिज/हुमॉयूपुर चौराहा से जगेसर पासी चौराहा और यहां से गोरखनाथ मंदिर की ओर
  • कौड़ियहवा मोड़ तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर
  • अमर उजाला तिराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • नौसड़ तिराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • हाबर्ट बंधा तिराहा से हनुमानगढ़ी/ तकिया घाट एवं पुरानी मछली मंडी की ओर
  • लाल डिग्गी से पुरानी मछली मंडी होते हुए बंधे की ओर
  • मिर्जापुर चौराहा से बंधे की तरफ
  • सूरजकुंड रेलवे क्रसिंग से मान सरोवर सूरजकुंड की ओर

शहर व देहात क्षेत्र के सभी घाटों, तालाबों और पोखरों को पहले ही चिह्नित कर लिया गया है। इनकी सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए कुछ मार्गों पर यातायात में भी बदलाव किया गया है।

– जोगेंद्र कुमार, एसएसपी गोरखपुर

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *