ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव में इस बार सुरों का जलवा बिखेरने आ रही हैं मैथिली ठाकुर – Gorakhpur News

गोरखपुर: अपनी सुरीली आवाज से इंटरनेट पर खुब धमाल मचाने वाली मैथिली ठाकुर इस बार आपके बीच आ रही है आपके शहर गोरखपुर में।

गोरखपुर महोत्सव समिति ने गोरखपुर महोत्सव में शामिल होने वाले कलाकारों के नाम तय कर लिए हैं। इस बार महोत्सव में आने वाले कलाकारों में सबसे बड़ा नाम बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का है। बता दे कि 12 व 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का आयोजन होगा।

मैथिली ठाकुर महोत्सव के दूसरे दिन यानि 13 जनवरी को शाम छह बजे, अपने सुरों से जलवा बिखेरेंगी। भोजपुरी नाइट के बाद कवि सम्मेलन का भी मंच सजेगा, इसमें देश के चार नामवर कवियों की रचनाएं श्रोताओं को सुनने को मिलेंगी।

इस बार कवि सम्मेलन में जिन कवियो को आमंत्रित किया गया है उनमें पद्मश्री सुनील योगी, दिनेश बावरा, विष्णु सक्सेना और पद्मिनी सक्सेना का नाम है।

ये सभी कवि अपनी रचनाओं से 13 जनवरी की रात श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा 16 जनवरी को भी एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उसमें स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया गया है।

इस बार महोत्सव में उन्हीं कलाकारों को अवसर दिया गया है, जिन्होंने पिछली बार प्रस्तुति नहीं दी थी। इस बार बाहर से बहुत कम कलाकार ही आ रहे हैं। ज्यादातर कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार ही अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। महोत्सव में फरुआही, हरियाणवी घूमर के साथ ही चौरीचौरा कांड पर आधारित नाटक भी दर्शक देख सकेंगे।

महोत्सव के उद्घाटन और समापन कार्यक्रम के अलावा सभी रंगारंग आयोजन रामगढ़ ताल के सामने चंपा देवी पार्क में होंगे।

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *