ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
महाराजगंज

CBI अधिकारी बनकर पैसे लेते दो अपराधी पुलिस द्वारा दबोचे गए

महराजगंज :  CBI के नाम पर आम लोगो से फर्जी करके अपने आप को CBI अधिकारी बताकर लोगो से पैसे लेने वाले दो आरोपियो को महाराजगंज के घुघली पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया ।

घुघली पुलिस ने शनिवार को पैसा लेने के वक्त छोटी गंडक नदी के बैकुंठीघाट पुल पर इन अपराधीयो को फिल्मी स्टाइल मे पकङा है । पुलिस दोनो को हिरासत मे लेकर पुछ – ताछ कर रही है , रविवार को दोनो को जेल भेजा जायेगा , अपने को सीबीआइ बताकर पैसे लेने वाले ग्रुप का मेन सरगना अभी फरार है , पुलिस उसे जल्द ही पकङ लेगी ।

फर्जी CBI

घुघली क्षेत्र के बिरैचा टोला सेमरहना गांव निवासी अब्दुल्ला अंसारी ( पिता मदरसा संचालक गफूर अंसारी  ) के मोबाइल फोन पर शुक्रवार शाम एक काल आया , काल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई इंसपेक्टर बताया और अब्दुल्ला अंसारी से कहा की मदरसे की सीबीआई जाँच होगी आप सभी दस्तावेज तैयार रखिये और इतना कह कर काॅल काट दिया ।

फिर दुबारा कुछ घंटो बाद दुबारॉ उसी फर्जी सीबीआई इंसपेक्टर का फोन आया और उसने कहा की अगर आपको इस जाच से बचनी है तो आप पैसे देकर बच सकते है और पैसे की मोलभाव शुरु हुई , अंत मे 3800 रुपये देने की बात तय हुई । पैसे लेने और पैसे की मोल – भाव के नाते अब्दुल्ला अंसारी को फर्जी सीबीआई इंसपेक्टर पर शक हो गया और उसने घुघली पुलिस को फोन करके सारी घटना की जानकारी दी ।

जब दुबारा फोन आया तो अब्दुल्ला ने पैसे लाने की जगह पुछी तो वह बैंक अकाउंट मे पैसे भेजने के लिए कहने लगा जिस पर अब्दुल्ला ने मना कर दिया , फिर फर्जी इंसपेक्टर ने अपने दो आदमी भेजे । घुघली पुलिस भी घटना स्थल पर सादे कपङे मे मौजुद थी जैसे ही अब्दुल्ला ने पैसे देने के लिए निकाले पुलिस ने दोनो आपराधीयो को धर लिया ।

रामकोला – कुशीनगर के है दोनो –

पुलिस द्वारा पकङे गये दोनों कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में एक ने अपना नाम अजय कुमार निवासी ग्राम भठही थाना रामकोला व दूसरे ने अपना नाम रमेश निवासी रामकोला जनपद कुशीनगर बताया है ।

अभी इसके सरगना यानी की फर्जी सीबीआइ इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी नही हो पायी है , घुघली पुलिस जल्द ही उसे भी पकङ लेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *