ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

पैडलेगंज से नौसढ़ रोड हुआ पास बनेगा सिक्स लेन

गोरखपुर : पैडलेगंज से नौसढ़ रोड हुआ पास बनेगा सिक्स लेन साथ ही जेल बाईपास रोड फोरलेन के लिए पास हो गई है । इन दोनो रोड के लिए अब नए सिरे से डीपीआर बनेगी और शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा । इस रोड के लिए बजट आवंटित होते ही रोड का कार्य शुरु कर दिया जाएगा ।

सीसी टीवी कैमरे की गवाही में नौसढ़ से पैडलेगंज रोड सिक्स लेन और जेल बाईपास रोड फोरलेन के लिए पास करायी गयी है ।

आपको बता दे पिछले कुछ दिनो पहले पीडब्ल्यूडी ने नौसढ़ से पैडलेगंज की सड़क को सिक्स लेन व जेल बाईपास रोड को फोरलेन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इस पर सवाल करते हुवे कहा की पहले इसके जरुरी तकनीकी मानकों पर जांच लें, उसके बाद ही आगे कोई निर्णय लें । पीडब्ल्यूडी से यह भी कहा गया कि डीपीआर तभी बनाये जब सड़कें तकनीकी मानकों के हिसाब से सही हो और तकनीकी मानको को पुरी कर रही हो ।

इसके बाद पीड्ब्ल्यूडी ने मानकों को चेक करने के लिए आवाजाही गणना करने का निर्णय लिया । इसके बाद इन दोनो सड़कों पर एक सिरे से दूसरे सिरे तक सीसी कैमरे लगाए गए , जिससे चेक किया जा सके और पता लगाया जा सके की 24  घंटे में औसतन कितनी गाड़ियां (कार) पैडलेगंज से नौसढ़ रोड पर गुजरती हैं । यह चेकिंग लगभग एक सप्ताह पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू ) की गणना हो गई , सीसी टीवी कैमरे के रिकार्डिंग के अनुसार 24 घंटे में औसतन 54000 चारपहिया वाहन गुजरते हैं। सिक्स लेन के लिए पीसीयू का मानक केवल 35000 वाहनों का है । आप खुद देख सकते है यह रोड मानक से उपर है , यहा चलने वाले वाहनो की संख्या बहुत ही ज्यादा है , इसलिए इसे सिक्स लेन करना बेहद जरुरी है ।

जेल बाइपास रोड का रास्ता साफ

जिस तरह से पैडलेगंज से नौसढ़ रोड रोड की पीसीयू जाच की गयी , वैसे ही जेल वाइपास रोड की भी जाच की हुुई । जेल बाईपास रोड पर पीसीयू 45000 मिली है। यानी यहां से प्रति चौबीस घंटे औसतन 45 हजार चारपहिया गुजरते हैं। यह रोड भी 6 लेन की मानक कोपुरा करता है लेकिन पीडब्ल्यूडी ने इसे केवल फोरलेन करने का ही प्रस्ताव तैयार किया था। इसलिए इसे फोरलेन ही बनाया जाएगा। 

यह दोनो रोड मानक को पुरा कर रहे है इसलिए पीडब्ल्यूडी जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजेगा और शासन से इसके लिए बजट मिलने के बाद इसका कार्य शुरु कर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *