ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

एसपी ट्रैफिक चौराहे- चौराहे पर करते हैं वसूली – ऑटो चालकों ने कहा

गोरखपुर : एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा पर धन उगाही का आरोप लगा है । इस बात को लेकर सोमवार को गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो आपरेटर एसोसिएशन के संयोजक शत्रुघ्न मिश्रा की अगुवाई में सदस्यों ने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल का घेराव किया।

नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल को शहर प्रतेक चौराहे पर चल रहे वसुली के बारे मे जानकारी दिया , साथ ही चल रहे वसुली का रेट बताते हुवे उसे रोकने के लिए भी निवेदन किया । विधायक के घर पहुचे ऑटो चालकों की बात सुनने के बाद नगर विधायक ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई शुरु करने की बात कही ।

विधायक ने कहा कि वे नही जानते की आटो चालको द्वारा लगाया गया यह आरोप कितना सही है , लेकिन यह बात अगर सच है तो यह चिंता का बात है । विधायक ने कहा अगर इन लोगो का आरोप सही है तो कार्यवाही जरुर होनी चाहिये । ज्ञापन देकर ऑटो चालकों ने बताया कि एसपी ट्रैफिक अपने प्राइवेट लोगों से अवैध वसूली कराते हैं और ऑटो स्टैंड से प्रति ऑटो 20 से 40 रुपये लिए जाते हैं। प्रतिमाह 500 से 700 रुपये की वसूली होती है।

आटो चालको का यह भी कहना है कि चालान के नाम पर उनसे अवैध वसुली की जाती है , नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल के कहने पर एसएसपी ने ऑटो चालकों को मंगलवार को ग्यारह बजे अपने कार्यालय पर बुलाया है। जिन लोगो ने विधायक के घर पहुचकर ज्ञापन दिया उनमे से प्रमुख है –  प्रमोद यादव, राकेश, सुनील दुबे, संतोष चौहान, प्रदीप कुमार, राजेश्वर गुप्ता, अजय कुमार, देवेंद्र गिरी ये सभी लोग मौजुद रहे ।

आरोप मे कितनी है सच्चाई

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा को आपने रोड पर लोगो को डाटते – समझाते बहुतो बार देखा होगा । कई बार एसपी ट्रैफिक को लोगो को गुस्से से तो कई बार हेल्मेट देकर प्यार से ट्रैफिक नियमो का पालन करने के लिए समझाते देखे होंगे , लेकिन उन पर यह आरोप लगा है , देखते है इस बात मे कितनी सच्चाई है । सोशल मिडिया पर देखने को मिला है , आदित्य प्रकाश जी के चाहने वालो ने “सर हम सब आपके साथ है ” इस तरह का कमेट किया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *