ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर के यात्रियों के लिए रेलवे से शुरू की इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग, देखे रुट और ट्रेनो के नाम

21 सितंबर से गोरखपुर के रास्ते चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग 19 सितंबर से शुरू हो गई है ।

गोरखपुर से या फिर गोरखपुर के लिए यात्रा करने वाले यात्री काउंटर या irctc website irctc.com से टिकट बुक कर सकते हैं।

देखे ट्रेनो के लिस्ट

02563 सहरसा – नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 21 सितंबर से सुबह 5:00 बजे सहरसा से रवाना होगी एवं बरौनी छपरा के रास्ते 3:15 पर गोरखपुर पहुंचेगी फिर गोरखपुर से सूट कर 5:10 पर नयी दिल्ली पहुंचेगी।

02569 दरभंगा – नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर से दरभंगा से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी एवं 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी फिर गोरखपुर से ऐशबाग कानपुर होते हुए 4:00 बजे सुबह नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन स्पेशल 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर के रास्ते गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 4.05 बजे छूटकर छपरा, समस्तीपुर, कटिहार होते हुए शाम 5.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।  

Gorakhpur Train

नई दिल्ली से आने वाली ट्रेने

02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल 22 सितंबर से रोजाना दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग होते हुए गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 7.10 बजे छूटकर छपरा, बरौनी के रास्ते शाम को 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 22 सितंबर से रोजाना दोपहर 12.15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग के रास्ते गोरखपुर से रात 12.55 बजे छूटकर छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *