ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी और बिहार के लोगों के लिए रातभर जगे रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश : यूपी और बिहार के लोगों के लिए रातभर जगे रहे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM UP Yogi Adityanath ) , कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए देशभर में लागू लाकडाउन के कारण सैकड़ों-हजारों प्रवासी अपने घरों को लौट रहे हैं । ट्रेन और बसें बंद होने से इन प्रवासियों के सामने भूखे-प्यासे पैदल ही अपने घरों की ओर लौटने की मजबूरी है ।

ऐसे मे कई प्रवासी ऐसे भी है जो चार – चार दिनो से भुखे है , इनमें से ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. लिहाजा अब इन असहाय लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ( माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ‌) ने एक सराहनीय कदम उठाया है ।

दूसरे राज्यों से आए यूपी/बिहार के लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रात भर जगे रहे हैं ।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे , मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रातों रात घरों से जगाकर परिवहन अधिकारियों को बुलाया , फिर ड्राइवर और कंडक्टरों के साथ रातों रात 1000 बसों का इंतजाम किया गया ।

इससे पहले मुख्यमंत्री जी ने यह व्यवस्था की थी

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से जुड़े जो लोग महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में रोजगार के लिए गए हैं, उनके लिए महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात की है और उनकी सुरक्षा और व्यवस्था की बात कही । उन्होंने कहा कि वे लोग वहां से प्रस्थान न करें बल्कि वहीं उनके रहने की पूरी व्यवस्था कर दी जाए । सभी राज्य सरकारें इस पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं ।

हमारे मुख्यमंत्री को धन्यवाद जो यूपी और बिहार के लोगों के लिए रातभर जगकर इतना सराहनीय कार्य कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *