ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने किया कमाल, छोटी उम्र मे कंपनी खोलकर चार लोगों को दिया रोजगार

गोरखपुर: कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के वजह से जहा लोगो की नौकरी छुटी तो कुछ लोगो के सपने टूटे । लेकिन इन सब मुसिबतो से डटकर सामना करने वाले कई लोग ऐसे भी है जिन्होने अपने सपने को पुरा किया और समाज मे एक नया मुकाम पाया ।

उन्ही लोगो मे शामिल है गोरखपुर के अमर प्रजापति, बता दे कि अमर अभी महज 14 साल का है और कक्षा आठ का छात्र है। लेकिन, कुछ नया करने के जज्बे और उसके बड़े सपनों ने आज उसे शहर का सबसे नन्हा उद्यमी बना दिया है।

लॉकडाउन के दौरान अमर ने बल्ब बनाने की ट्रेनिंग लिया और अपना छोटे स्तर पर LED Bulb बनाने का व्यापार शुरु किया, लेकिन अब अमर ने इस व्यापार मे चार लोगो को रोजगार भी दिया है ।

बता दे कि उसने अपनी कंपनी की एक वेबसाइट भी बनाई है और अब अपने उत्पाद को ऑनलाइन भी बेचने की योजना बना रहा है।

आइये आपको बताते है अमर के बारे मे

Amar 1

अमर गोरखपुर के RPM Academy में 8वीं का छात्र है, वह आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहता है। उसके पिता रमेश कुमार प्रजापति ने भी उसकी इस व्यसाय मे बहुत ज्यादा मदद की है ।

अमर बताते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेक इन इंडिया मुहिम से प्रभावित हैं, अमर चाइना सामनो के मार्केट को अपने देश भारत से खत्म करना चाहते हैं ।

नन्हे उद्यमी अमर का कहना है कि इस व्यवसाय को शुरु करने मे उनके माता-पिता ने पूरा सहयोग किया। शुरूआत में पिता ने दो लाख रुपए का इनवेस्ट किया। अब तक कुल 8 लाख रुपए इस कंपनी में इनवेस्ट हो चुके हैं।

gorakhpur

सबसे खास बात यह है कि लाकडाउन के बाद 5 लाख का माल बिक चुका है, जिसमे लगभग 2 लाख रुपए का फाय्दा हुआ है।

अमर ने बताया कि उसने अपने पिता के गुरू के नाम पर अपनी कंपनी जीवन प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बनाई है। प्रतिदिन दिन कम से कम 500 से 700 बल्ब के आसपास लाइट्स तैयार हो जाती है ।

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *