ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुरवासी आज से कर सकेंगे इन ट्रेनों में यात्रा, जानिए पूरी गाइडलाइन और ट्रेनों की रुट

गोरखपुर : दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज और बेंगलुरु जाने वाले यात्री अब आसानी से यात्रा कर सकेंगे, आज यानि 12 सितम्बर से कई ट्रेनो का संचालन शुरु हो गया है ।

टिकटों की बुकिंग के साथ ट्रेनों के प्लेटफार्म भी तय कर लिए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर एक से भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।

साथ ही एक नंबर का कैब-वे भी खुलेगा लेकिन वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कैब-वे से सिर्फ यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे।

स्पेशल ट्रेनों में गोरखपुर से चौरीचौरा, हमसफर और गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस बनकर चलाई जाएंगी। कृषक और अवध-असम एक्सप्रेस गोरखपुर से ही होकर गुजरेंगी । इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग जारी है कुछ ट्रेनों में सीटें अभी ही फुल हो चुकी है।

गोरखधाम, कुशीनगर, गोरखपुर-एलटीटी, बांद्रा और गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस एक जून से ही स्पेशल के रूप में चलाई जा रही हैं।

अब नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने से लोगाें को यात्रा करने मे काफी राहत मिलेगी। 

यात्रियों के स्टेशन पहुंचते ही सबसे पहले उनका थर्मल स्क्रीनिंग होगा। टिकटों के साथ-साथ रेलवे में सभी ट्रेनों का प्लेटफार्म भी पहले से तय कर दिया प्लेटफार्म नंबर 1 से 5 तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

यात्रा के लिए गाइडलाइन देखे

  • कंफर्म आरक्षित टिकट पर ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी।
  • यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाडन लोड करना आवश्यक होगा।
  • प्रत्येक यात्रियों के लिए फेसमास्क अनिवार्य होगा।
  • ट्रेन छूटने से एक घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन।
  • कोविड-19 का लक्षण पाए जाने पर यात्रियो को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
  • कोविड-19 के लक्षण वाले यात्रियों का टिकट के साथ वापस हो जाएगा पूरा किराया।
  • वातानुकूलित कोचों में परदे नहीं लगाए जाएंगा साथ ही रास्ते में बेडरोल भी नहीं मिलेंगे।
  • ट्रेनों में पैक्ड खाद्य सामग्री मिलेगी। स्टेशनों पर खानपान के स्टाल खोले जाएंगे।
Gorakhpur Junction
गोरखपुरवासी आज से कर सकेंगे इन ट्रेनों में यात्रा, जानिए पूरी गाइडलाइन और ट्रेनों की रुट 3

यह भी पढ़े – गोरखपुर के यात्रियो के लिए अच्छी खबर, 12 सितंबर से चलेंगी ये खास ट्रेने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *