ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर सांसद रवि किशन ने उठाई गोरखपुर में कई फोरलेन और फ्लाईओवर बनवाने की मांग

गोरखपुर : – गोरखपुर सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और गोरखपुर के विकास के लिए फोरलेन सड़क और फ़्लाईओवर की भी मांग की।

बता दे कि मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हे विचार कर जल्द प्रोजेक्ट शुरू कराने का आश्वासन भी दिया है ।

सांसद रवि किशन द्वारा इन फोरलेन और फ्लाईओवर को बनवाने की मांग की गई है ।

  • गोरखपुर एयरपोर्ट से जनपद महराजगंज, सिद्धार्थनगर तथा नेपाल को जाने की सुविधा हेतु गोरखपुर एयरपोर्ट को गोरखपुर रिंग रोड (जंगल कौडिया से जगदीशपुर खण्ड) के साथ-साथ पिपराइच तक (वाया तुर्रा बाजार चौराहा) फोरलेन का निर्माण कार्य।
  • गोरखपुर में सिद्धार्थनगर, महराजगंज एवं नेपाल से आने वाले गाड़ियों को भारी जाम से बचाने सहित गोरखपुर शहर के उत्तरी, दक्षिणी क्षेत्र के सघन आबादी की सुविधा के साथ-साथ गोरखपुर शहर को बाढ़ के खतरे से बचाने के तहत मानीराम से डोमिनगढ़ रेलवे पुल एवं राजघाट नेशनल हाईवे नं0 के रिंग रोड़ तक बॉँध (हावर्ट बाँध) को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य।
  • करमैनी, कैम्पियरगंज, भौराबारी एनएच पिच मार्ग पर विशेष मरम्मत के स्वीकृति के सम्बन्ध में।
  • करमैनी से कैम्पियरगंज पीच मार्ग एनएच रोड़ पर उत्तरी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य।
  • पीपीगंज सिसई पीच मार्ग के पीपीगंज दक्षिणी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य।
  • सहजनवा बाजार में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य।
  • भीटी चौराहे पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य।
  • गोरखपुर महानगर में खजांची चौराहे पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य
  • फोरलेन बाईपास कोनी चौराहे से पिपराइच सम्पर्क मार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य।
Ravi%2BKishan%2BMP
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर सांसद रवि किशन ने उठाई गोरखपुर में कई फोरलेन और फ्लाईओवर बनवाने की मांग 3

सांसद ने बताया कि उनकी मुलाकात काफी सार्थक रही । मंत्री नितिन गडकरी ने उनके प्रस्तावों पर जल्द ही विचार करने का आश्वासन दिया है। 

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *