ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गहनो को चमकाने का झांसा देकर उड़ा लेते है लाखों के गहने, गोरखपुर पुलिस को है इन जालसाजो की तालाश

गोरखपुर : शहर मे गहनों को चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को शिकार बना रहे जालसाजों को पकड़ने के लिए गोरखपुर पुलिस ने उनकी कुछ तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पब्लिक से मदद मांगी है। 

बता दे कि पुलिस ने तस्वीरो के साथ मोबाइल फोन नंबरों को भी जारी किया है और सूचना देने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।

साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि सूचना देने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा ।

सीसीटीवी मे हुए कैद

पुलिस ने जिनकी तस्वीर जारी की है वे तिवारीपुर इला‌के में वारदात को अंजाम देने के दौरान पास के एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए थे। जालसाजों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को भी लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार तिवारीपुर के माधोपुर निवासी सुशीला देवी के घर बाइक से दो युवक पहुंचे थे, दोनों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि वे पाउडर बेच रहे हैं। जिससे गहनों को चमकाया जाता है।

Gorakhpur%2B%25281%2529

उन्होंने पायल चमका कर झांसे में लिया और महिला के दो मंगलसूत्र, एक झुमका व कान का टाप्स लेकर फरार हो गए।

लेकिन भागते समय जालसाजों की तस्वीर CCTV कैमरे मे कैद हो गई थी। जिसके बाद तिवारीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

ऐसी ही और कई घटनाओ के और भी अन्य केस दर्ज हुए है । वही इस मामले मे पुलिस का मानना है कि ये जालसाज अन्य प्रदेशों व जनपदों के रहने वाले हैं।

यहां आकर अलग-अलग ग्रुप में अलग-अलग इलाकों में निकलते हैं। कुछ दिन तक लगातार घटनाओं को अंजाम देने के बाद फिर फरार हो जाते हैं। इसके बाद ये दूसरी जगहों पर जाकर घटना को अंजाम देने लगते हैं।

पुलिस ने इन जालसाजो की फोटो वायरल की है अगर ये जालसाज आपको दिखते है तो आप एसपी क्राइम- 9454457895, सीओ गोरखनाथ/क्राइम- 9454401413, स्वाट प्रभारी- 8299527574, एसओजी प्रभारी-9454333002 पर जरुरु सुचित करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *