ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

पांच महीने से बंद तहसील दिवस आज से शुरू, गोरखपुर में आज से होगी फरियादियों की सुनवाई

गोरखपुर : गोरखपुर जिले में कोरोना की वजह से पांच महीने से बंद चल रहे तहसील दिवस और सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार 15 सितम्बर से फिर से शुरू हो गया है।

सोमवार को अगले तीन महीने तक के लिए तहसील दिवस का रोस्टर गोरखपुर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन द्वाराा जारी कर दिया गया है । डीएम आज चौरी चौरा तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे है ।

बता दे कि इसके पहले 18 मार्च को तहसील दिवस का आयोजन हुआ था।

महीने में दो दिन (पहले और तीसरे मंगलवार ) तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा । आयोजन के दौरान अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए टोकन सिस्टम के आधार पर फरयादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा ।

एक दिवस पर सिर्फ 50 लोगो की ही फरियाद सुनी जायेगी, जारी रोस्टर के अनुसार डीएम के मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में दिवस की अध्यक्षता सीडीओ करेंगे। 

tahseel divas gorakhpur
पांच महीने से बंद तहसील दिवस आज से शुरू, गोरखपुर में आज से होगी फरियादियों की सुनवाई 3

जिलाधिकारी ने रोस्टर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि 15 सितम्बर को चौरीचौरा, 6 अक्तूबर को सहजनवा, 20 अक्टूबर को गोला, 3 नवम्बर को सदर, 17 नवम्बर को खजनी, एक दिसम्बर को कैम्पियरगंज और 15 दिसम्बर को बांसगांव तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उनके द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *