ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

खुशखबरी : अब आनलाइन बिकेंगे गोरखपुर के टेराकोटा से बने उत्पाद, तैयार हुआ वेबसाइट

गोरखपुर : गोरखपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है, गोरखपुर के टेराकोटा से बनने वाले उत्पाद को भी अब ई-कामर्स शापिंग वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है ।

बिजनेस के बदलते ट्रेंड को देखते हुए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में शामिल उत्पादों को अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स शॉपिंग पोर्टल https://www.odopmart.com (otopmart.com) पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

बता दे कि इस निर्णय से ओडीओपी में शामिल उत्पादों को वैश्विक बाजार मिल जाएगा। जिससे इन उत्पादो को ग्राहको तक पहुचाने मे आसानी होगी ।

बाजार के बदलते ट्रेंड और तेजी से बढ़ रहे टेराकोटा के डिमांड को देखते हुवे गोरखपुर बस्ती मंडल के भी सभी उत्पादों को ऑनलाइन ई-कामर्स पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है ।

15 अक्टूबर से इस ई-कॉमर्स पोर्टल की भी शुरुआत हो रही है। इससे वर्चुअल तरीके से आयोजित इस मेले में गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी जिलों के ओडीओपी के शिल्पकारों को अपने उत्पादों को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

Terracotta Products

ओडीओपी उत्पादों के जरिए इससे जुड़े शिल्पकारों के जीवन को और बेहतर बनाने के मुख्यमंत्री के प्रयास में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे शिल्पकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिल जाएगा।

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है।

जिसमे गोरखपुर की माटी कला टेराकोटा से जुड़े शिल्पकारों के अलावा गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी ओडीओपी के शिल्पकार अपने अपने उत्पादों के साथ इस मेले में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

देखे लोकल उत्पादो की लिस्ट

जिला  ओडीओपी
गोरखपुरटेराकोटा
देवरिया            डेकोरेटिव आईटम
कुशीनगर          केले के पेड़ के रेशे से बने उत्पाद
महराजगंज        फर्नीचर
सिद्धार्थनगर       काला नमक
बस्ती             वुड क्राफ्ट
संतकबीर नगरब्रास मेटल उत्पाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *