• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर से मुंबई की यात्रा आसान, मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट को मिली मंजूरी

गोरखपुर से मुंबई की यात्रा आसान, मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट को मिली मंजूरी

गोरखपुर से मुंबई की
You Can Rate this Post 5 Star post

गोरखपुर : गोरखपुर से मुंबई की यात्रा आसान, मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट को मिली मंजूरी । बता दे कि मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है। शेड्यूल तय होने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

स्पाइस जेट के बाद अब विमान कंपनी इंडिगो भी मुुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। विमान कंपनी के प्रस्ताव को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई के लिए यह दूसरी हवाई सेवा इसी माह शुरू हो जाएगी।

फिलहाल मे स्पाइस जेट का 180 सीटर विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश में थी। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्लाट खाली न होने से फ्लाइट की अनुमति नहीं मिली।

लॉकडाउन के बाद इंडिगो ने दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के साथ ही मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। शेड्यूल तय करने की प्रक्रिया चल रही है। 

13 जुलाई से अब हैदराबाद के लिए रोजाना फ्लाइट

हैदराबाद के लिए यात्री कम मिलने की वजह से इंडिगो ने एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही विमान हैदराबाद से गोरखपुर और यहां हैदराबाद जाता है। यात्रियों की संख्या में इजाफा देख विमान कंपनी ने अब 13 जुलाई से रोजाना फ्लाइट का निर्णय किया है।

Gorakhpur to Mumbai Flight

Mumbai to Gorakhpur Flight

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *