गोरखपुर : गोरखपुर से मुंबई की यात्रा आसान, मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट को मिली मंजूरी । बता दे कि मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है। शेड्यूल तय होने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
स्पाइस जेट के बाद अब विमान कंपनी इंडिगो भी मुुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। विमान कंपनी के प्रस्ताव को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई के लिए यह दूसरी हवाई सेवा इसी माह शुरू हो जाएगी।
फिलहाल मे स्पाइस जेट का 180 सीटर विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश में थी। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्लाट खाली न होने से फ्लाइट की अनुमति नहीं मिली।
Whatsapp Channel |
Telegram channel |
लॉकडाउन के बाद इंडिगो ने दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के साथ ही मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। शेड्यूल तय करने की प्रक्रिया चल रही है।
13 जुलाई से अब हैदराबाद के लिए रोजाना फ्लाइट
हैदराबाद के लिए यात्री कम मिलने की वजह से इंडिगो ने एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही विमान हैदराबाद से गोरखपुर और यहां हैदराबाद जाता है। यात्रियों की संख्या में इजाफा देख विमान कंपनी ने अब 13 जुलाई से रोजाना फ्लाइट का निर्णय किया है।
Gorakhpur to Mumbai Flight
Mumbai to Gorakhpur Flight
- Rconnect Login & Reliance Salary Slip Download at rconnect.ril.com 2023 | Rconnect Login - November 20, 2023
- Walmart Customer Service Hours 2023: What are the customer service hours at Walmart - November 11, 2023
- Mera Ration App Download: One Nation One Ration Card Features, Benefits - November 11, 2023