ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

लॉकडाउन के दौरान,कुशीनगर के बरसैना गांव में प्रधान करा रहे थे इंटरलाकिंग, जानिए क्या हुआ

कुशीनगर : लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में हुए 21 दिन के लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। हाटा क्षेत्र के सुकरौली ब्लाक के ग्राम पंचायत बरसैना गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा जारी इस लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बाहर गांव से कुछ मजदूरों को बुलाकर गांव में इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य करा रहे थे। कुछ ग्रामीणों की सूचना पर जब सोमवार को पुलिस कार्य स्थल पर पहुंची तो इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कर रहे मजदूर जैसे ही पुलिस को अपने तरफ आते हुए देखा तो पुलिस से डरकर वहा से भाग गए।

लॉकडाउन के कारण ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों से कराएं जाने वाले कार्यो पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।और इसके लिए शासन ने मनरेगा मजदूरों के खाते में एक हजार रूपये और निःशुल्क राशन समाग्री भी दे रही है। लेकिन वही विधानसभा हाटा क्षेत्र के सुकरौली ब्लाक के ग्राम पंचायत बरसैना गांव में लॉकडाउन में मनरेगा सहित अन्य ग्राम पंचायत के कार्यो पर रोक के बावजूद भी ग्राम प्रधान बरसैना गांव के कोटेदार महेन्द्र प्रसाद के घर से उत्तर हरिजन बस्ती तक लगभग 200 मीटर तक इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य करीब एक सप्ताह से बाहर गांव से कुछ मजदूरों को बुलाकर करा रहे थे।

112 पर दी गयी जानकारी

इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य के लिए बाहर गांव से दर्जनों मजदूरों को गांव में कार्य करने के लिए बुलाया गया था।जब सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 112 नम्बर पुलिस को दी। मौके पर साढ़े ग्यारह बजे पहुंची पुलिस को देख कर इंटरलांकिग का कार्य कर रहे मजदूर वहा से भाग निकले।गांव के सोनू सिंह,गौरव सिंह सहित और कई ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों के द्वारा मना किया गया तथा वही सुकरौली ब्लाक के जिम्मेदारों से भी इसकी शिकायत की गई थी । इसके बावजूद भी नही बंद हुआ इंटरलांकिग का कार्य तो 112 नम्बर पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

अगर कोई ग्राम पंचायत लॉकडाउन का उलंघ्घन किया तो जानिए क्या होगा |  

कोरोना संक्रमण के इस लड़ाई में जारी हुए 21 दिन के सख्ती लॉकडाउन के दौरान शासन द्वारा ग्राम पंचायत के सभी कार्यो पर रोक लगा दी गई है।अगर कोई ग्राम पंचायत इस संकट की घडी में लॉकडाउन का उलंघ्घन कर काम कराती है तो प्रसाशन के द्वारा ग्राम पंचायत के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *