ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

मोहद्दीपुर चौराहे पर युवती को घेरा, पुलिस चौकी में भागकर खुद को बचाया

गोरखपुर : मोहद्दीपुर चौराहे पर युवती को घेरा , युवती ने पुलिस चौकी मे भागकर खुद को बचाया । गोरखपुर शहर के कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे पर एक कालेज मे पढ़ने वाली युवती को जबरन रोककर कुछ युवकों ने बात करने की कोशिस की , बात न करने पर वे युवती को डराने – धमकाने लग गये ।

जब युवती अपने बचाव मे पुलिस चौकी की तरफ भागी तो वे सारे युवक वहा से फरार हो गये । युवती के पिता के तहरीर के अनुसार पुलिस ने 12 अज्ञात युवकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, बलवा व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती नंदानगर क्षेत्र की रहने वाली है , वह गीडा के एक कालेज मे पढ़ाई करती है । युवती के ही कालेज मे पढ़ाई करने वाला युवक हर्षवर्धन सिंह पर युवती ने आरोप लगाया है कि वह कई महीने से अलग-अलग नंबर से छात्रा के मोबाइल पर फोनकर परेशान करता है। बात न करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

आपको बता दे 21 जनवरी को जब छात्रा कालेज से अपने घर के लिए लौट रही थी कि मोहद्दीपुर चौराहे पर हर्षवर्धन ने अपने साथी मोहद्दीपुर निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव, नंदानगर निवासी अभिषेक यादव और नौ अन्य युवकों के साथ घेर लिया।

युवती से बात करने के लिए रोड पर धमकाता –

हर्षवर्धन मोहद्दीपुर चौराहे पर युवती से जबरन बात करने के लिए दबाव बनाने लगा , युवती के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा । डरी छात्रा भागते हुए पुलिस चौकी पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। बुधवार को छात्रा के पिता के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *