ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर के कोरोना योद्धा जिनकी मेहनत से गोरखपुर है कोरोना फ्री

गोरखपुर के कोरोना योद्धा जिनकी मेहनत से आज हमारा शहर है कोरोना फ्री , आज हम आपको गोरखपुर के उन 4 कोरोना योद्धाओ के बारे मे बतायेंगे जिनकी मेहनत से आप अपने घरो मे सुरक्षित है ।

गोरखपुर शहर मे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रहे हैं। लोगों की स्वास्थय और खाने का भी इंतजाम कर रहे है , ये योद्धा अपनी नीद चैन छोङ गोरखपुर की जनता को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे है। 

बहुत सारे लोग प्रशासन और पुलिसकर्मियो को गाली देते है , लेकिन आज ये पुलिसकर्मी और प्रशासन की कङी मेहनत का ही देन है कि गोरखपुर शहर कोरोना फ्री है । आज यह प्रशासन और पुलिस वाले अपने परिवार को किनारे रख , अपने दफ्तरों मे बैठने के बजाय सड़कों पर ज्यादा समय बीत रहा है और लोगो को समझाने के साथ-साथ उनके खाने – पीने का भी ख्याल कर रहे है ।

चलिये जानते है गोरखपुर के कोरोना योद्धाओ के बारे मे अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगे तो हमे कमेंट कर जरुर बताये ।

DM Gorakhpur City – के. विजयेंद्र पांडियन

DM Gorakhpur City के. विजयेंद्र पांडियन को गोरखपुर के लोगो की फिक्र है , डीएम सर को जेल के कैदियों, बाल व महिला संवासिनी गृह में रहने वालों के अलावा सड़क पर रात गुजारने वाले बेसहारा गरीबों की भी पूरी चिंता है। एक तहसील से दूसरे तहसील का दौरा कर देर रात तक क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों के साथ ही ग्रामीणों तक भी जरूरी सुविधाएं पहुंच रही हैं या नही यह जांच रहे हैं।

Gorakhpur DM खूद रोज शहर के अलग-अलग हिस्सो मे जाकर लोगो को लाकडाउन का अहमियत बताते है और लोगो घरो मे रहने की अपील करते है । DM गोरखपुर हमेशा योजनाए बनाने और उस पर अमल कराने मे लगे रहते है । अपने दफ्तर मे आराम से बैठने की बजाय धुप मे वे लोगो तक हर सुविधा पहुच रही है या नही इसका जांच करते रहते है ।

dm%2Bgkp
गोरखपुर के कोरोना योद्धा जिनकी मेहनत से गोरखपुर है कोरोना फ्री 5

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा

अगर आप गोरखपुर मे रहते है तो आप एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा को जरुर जानते होंगे , भला गोरखपुर का कौन उन्हे नही जानता । एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा अपने कार्यों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं ।

इस लॉकडाउन के दौरान गरीब बेसहारा दिहाड़ी मजदूर को जहां लंच पैकेट व खाद्य सामग्री वितरित किया तो वही अपने मातहतों  का भी पूरा ख्याल रखा।

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने अपने होमगार्ड और ट्रैफिक के जवानों को दो दो मास्क वितरित करते तथा गोरखपुर मे कई बार उन्हे जानवरो को भी खिलाते देखा गया है । इस लाकडाउन के दौरान एसपी ट्रैफिक मास्क और हेल्मेट लगाने की सलाह देते रहते है ।

हर मोटरसाइकिल वाले को हेलमेट पहनाने वाले एसपी ट्रैफिक आज कल गोरखपुर को कोरोना फ्री करने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे है ।

ऐसी पुलिस के जवानों को सलाम करना चाहिए जो अपने परिवार से ज्यादा दूसरे की परिवार की चिंता कर रहे हैं। वैश्विक महामारी के दौरान पुलिस का यह मानवीय चेहरा लोगो लोगों को खूब भा रहा है।

SP Traffic Aditya verma
गोरखपुर के कोरोना योद्धा जिनकी मेहनत से गोरखपुर है कोरोना फ्री 6
SP Traffic Aditya verma
गोरखपुर के कोरोना योद्धा जिनकी मेहनत से गोरखपुर है कोरोना फ्री 7

एसएसपी सुनील गुप्ता ( SSP Sunil Gupta )

कोरोना महामारी के संकट से गोरखपुर को बचाने के लिए दिन-रात एक कर मेहनत करते नजर आ रहे है हमारे शहर के एसएसपी सुनील गुप्ता। देश मे लगातार कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे है । गोरखपुर वासी बहुत ख़ुशनसीब है जो हमारा जिला कोरना फ्री है ।

इस लाकडाउन मे पुरा शहर शांत है और लाकडाउन व सोसल डिस्टेंसिग का पालन कर रहा है तो वह एसएसपी साहब की ही वजह से है । लाकडाउन का पालन कराना हो या फालतू घूमने वाले पर कड़ाई करनी हो इन सब चीजों को बखूबी तरिके से अंजाम देते है एसएसपी सुनील गुप्ता सर ।

लोगो को लाकडाउन का पालन कराने के साथ -साथ एसएसपी साहब के नेतृत्व में प्रतिदिन हजारो लोगो को भोजन भी कराया जाता है । अगर फोन बजता है तो एसएसपी सर की पुलिस उनके पास पहुच जाती और उनके भोजन पानी की व्यवस्था करती है ।

अगर आप गोरखपुर मे सुरक्षित है तो उसका श्रेय हमारे एसएसपी सुनील गुप्ता सर को जाता है ।

सीडीओ हर्षिता माथुर ( Harshita Mathur )

गोरखपुर की एक महिला अफसर जो लोगों की सेवा में 24 घंटे लगी हुई हैं। लोग इन्हें गोरखपुर के कोरोना योद्धा बता रहे हैं। इनका नाम हर्षिता माथुर है और ये गोरखपुर की मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात हैं।

हर्षिता माथुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए 14 हजार से अधिक लोगों तक स्वच्छता किट पहुंचा चुकी हैं। ये रोजाना कई ब्लाकों का निरीक्षण कर क्वारंटीन किए गए बाहर से आए लोगों का हाल जानने के साथ ही उनके भोजन, पानी और उन्हें मच्छर से बचाने के लिए मच्छरदानी बंटवा रही हैं।

हर्षिता माथुर जी की प्रमुख नजर मुसहर और वनटांगिया गांवों पर है। उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में वे लोगो के लिए देव – दुत बनकर काम कर रही है ।

मनरेगा मजदूरों, वृद्धा एवं निराश्रितों को समय से पेंशन दिलाने के साथ ही इस पर भी नजर रख रही हैं कि कोई इन गरीबों की पेंशन और मजदूरी पर डाका न डाल सके। मजदूरों के मदद के लिए हर्षिता हमेशा तत्पर रहती है ।


गोरखपुर की जनता के साथ – साथ गोरखपुर रिजनल न्यूज़ आपके मेहनत और बहादुरी के लिए आपको सलाम करता है । आप सभी के मेहनत और लगन की वजह से हमारा शहर कोरोना महामारी से बचा हुवा है ।


News Title :- गोरखपुर के कोरोना योद्धा जिनकी मेहनत से गोरखपुर है कोरोना फ्री


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *