ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

कुशीनगर एयरपोर्ट रनवे पर स्टंट करते समय देवरिया का युवक मौत का शिकार

कुशीनगर – कुशीनगर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर देवरिया का युवक स्टंट कर रहा था और विडियो बना रहा था । चलती कार के साथ किया गया यह खतरनाक स्टंट उस 24 साल के देवरिया के युवक का मौत का कारण बन गया ।

आज-कल के युवाओ के अजीब-अजीब शौक उनकी जान ले ले रही है , ऐसे एक देवरिया का युवक अमन मिश्र जिसकी उम्र मात्र 24 साल है । मंगलवार की शाम यह युवक कार की डिग्गी पर बैठ कर कार की स्पिड तेज करा कर विडियो शुट कर रहे थे , इनका यह स्टंट और विडियो शुट ही बन गया इनकी जान का दुश्मन ।

रनवे पर युवक की मौत

यह घटना कुशीनगर मे बन रहे एयरपोर्ट के रनवे पर हुआ है । युवक देवरिया जिले के भटनी थाना गांव सकरापार का निवासी है । युवक अपने मामा के बेटे के साथ कसया गया था जहा से उसने कुछ और दोस्तो को साथ ले एयरपोर्ट के तरफ कार से चल दिया । वहा पहुच कर वह तेज चलती कार के डिग्गी पर बैठ कर विडियो बना रहा था अचानक कार लहराई और युवक रनवे पर सिर के बल गिर गया जिससे उसे सिर मे काफी चोट आई । वहा मौजुद उसके दोस्त उसे सीएचसी लेकर गये जहा डाक्टर उसे मृत बता दिये ।

युवक के मामा के बेटे रवि मिश्र को भी थोङी बहुत चोटे आयी है । चौकी प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि रनवे पर तेज कार से स्टंट का वीडियो बनाते समय घटना हुई है ।

काली माता मंदिर कहाँनी गोलघर – गोरखपुर

तरकुलहा माता मंदिर पुरी कहाँनी हिंदी मे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *