ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

पेपर जमा करने के लिए मांगा समय, नाराज शिक्षक ने पीटकर तोड़ा हाथ

पेपर जमा करने के लिए जब छात्र ने शिक्षक से समय मांगा तो शिक्षक ने नाराज होकर छात्र को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया । कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के राधा कुमारी इंटर कालेज में बीते 11 फरवरी को एक शिक्षक ने चित्रकला की परीक्षा दे रहे छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया ।

सहज जन सेवा केंद्र कैसे ले , लेने के लिए आवेदन की पुरी प्रक्रिया जाने हिंदी मे

घायल छात्र को परिजनो ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया , जिला अस्पताल मे डाक्टरो ने जाच के बाद बताय कि छात्र का हाथ टूट चुका है। इस मामले में पीड़ित छात्र ने कोतवाली ठूठीबारी पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है ।

ठूठीबारी के रहने वाले हिमांशु जायसवाल ने बताया है कि वह राधा कुमारी इंटर कालेज में कक्षा ग्यारहवी का छात्र है। बीते 11 फरवरी को विद्यालय में चित्रकला विषय का परीक्षा देने गया था। जहां पर परीक्षा के अंतिम समय पर उसके पास विद्यालय के एक शिक्षक आए, और चित्रकला के पेपर को जमा करने के लिए मांग करने लगे। उसके बाद चित्रकला को पूर्ण करने के लिए शिक्षक से कुछ समय और मागने का गुहार करने लगा ।

समय मागने की वजह से शिक्षक नाराज होकर छात्र के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया । छात्र के तहरीर के आधार पर कोतवाली ठूठीबारी के उपनिरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले में बात चीत के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाचार्य रविकांत जाटव ने बताया कि छात्र ने अनुशासनहीनता की। उसका आरोप बेबुनियाद है। दोनों पक्षों से स्कूल में बातचीत कर मामले का निस्तारण जल्दी कर दिया जाएगा।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *