• Home
  • गोरखपुर
  • सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गोरखपुर, कोविड नियंत्रण के लिए करेंगे समीक्षा बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गोरखपुर, कोविड नियंत्रण के लिए करेंगे समीक्षा बैठक

CM Yogi
You Can Rate this Post 5 Star post
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि मंगलवार दोपहर गोरखपुर आएंगे । गोरखपुर आने के साथ ही वे कई जरूरी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे । बता दे कि मुख्यमंत्री दोपहर 3.40 बजे गोरखपुर आएंगे। उसके बाद 3.50 बजे से 4.30 बजे तक ग्राम चडऱाव, माठ, विरार, कोहराभार के बाढ़ पीडि़तों को राहत सामाग्री वितरण करेंगे । उसके साथ ही शाम 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सर्किट हाउस सभागार में प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ कोविड व संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा बैठक करेंगे । मुख्यमंत्री बाल रोग अस्पताल के निर्माण कार्यों की राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक तथा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के साथ समीक्षा बैठक करने के उपरांत रात्रि विश्राम गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे।

मंदिर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात श्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह में रात 12 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर पारम्परिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराएंगे। मंगल ध्वनि, सोहर और भजन के बीच गर्भ गृह से बाहर लाकर नंद गोपाल को मुख्य मंदिर के प्रार्थना मण्डप में रखे पालने में गोरक्षपीठाधीश्वर झूला झुलाएंगे। उसके बाद धनिया, चीनी और मेवा मिले प्रसाद का वितरण होगा। Gorakhpur News Gorakhpur गोरखपुर न्यूज़

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *