ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर होते हुए चलेंगी आठ क्लोन स्पेशल ट्रेनें, जानिए ट्रेनों के रुट और समय

गोरखपुर : आगामी त्योहार दशहरा, दिवाली और छठ मे गोरखपुर से यात्रा करने या फिर गोरखपुर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियो के लिए अच्छी खबर सामने आयी है ।

त्योहारों को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने 21 सितंबर से आठ (चार जोड़ी) क्लोन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में संचलन तिथि के 10 दिन पहले से बर्थ आरक्षित कराई जा सकेगी।

इन ट्रेनो का किराया लगभग हमसफर एक्सप्रेस की तरह रहेगा। मसलन समय के साथ किराया बदलता रहेगा। इन सभी ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस के कोच लगाए जाएंगे। सभी ट्रेनो में 18 कोच होंगे।

21 से चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनें

– 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल प्रतिदिन सहरसा से सुबह 5:15 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02564 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे से चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। ये ट्रेन बरौनी, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग और कानपुर सेण्ट्रल स्टेशनों पर रुकेगी

–02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल प्रतिदिनदरभंगा से सुबह सात बजे से चलकर अगले दिन सुबह चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । वापसी में 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल नई दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी । ये ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग एवं कानपुर सेण्ट्रल स्टेशनों पर रुकेगी ।

–02573 मुजफ्फरपुर-दिल्ली साप्ताहिकक्लोन स्पेशल प्रत्येक रविवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 09:40 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 05:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02574 दिल्ली-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दिल्ली से 12:50 बजे से चलकर अगले दिन मुजफ्फरपुर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी । ये ट्रेन गोरखपुर, लखनऊ एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी ।

–04653 न्यू जलपाई गुडी-अमृतसर साप्ताहिकक्लोन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह सात बजे से चलकर अगले दिन शाम 4:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से सुबह 8:10 बजे से चलकर अगले दिन शाम 5:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी । ये ट्रेन कटिहार, समस्तीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद एवं सहारनपुर स्टेशनों पर रुकेगी ।

देखे रेलवे की ओर से जारी क्‍लोन ट्रनों की लिस्‍ट

Clone Special Train
गोरखपुर होते हुए चलेंगी आठ क्लोन स्पेशल ट्रेनें, जानिए ट्रेनों के रुट और समय 3

यह भी पढ़े – गोरखपुर के यात्रियो के लिए अच्छी खबर, 12 सितंबर से चलेंगी ये खास ट्रेने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *